उत्तराखण्डदेहरादून

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री  रेखा आर्या ने बच्चों के साथ केक काट कर धूमधाम से मनाया सीएम पुष्कर  धामी  का जन्मदिन

कहा , बच्चे होते हैं मन के सच्चे,
बच्चे ही है कल के मुख्यमंत्री और मंत्री
मुख्यमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर बाल देखरेख गृहों के बच्चों के लिए  खेल एवं मनोरंजन कार्यक्रम का आयोजन
देहरादून:प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के अवसर पर रेखा आर्या मंत्री महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, खेल एवं युवा कल्याण, स्वाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, उत्तराखण्ड के दिशा-निर्देश के क्रम में शासकीय एवं गैर शासकीय, बाल देख-रेख संस्था, जनपद देहरादून एवं हरिद्वार के बच्चों  के लिए  खेल एवं मनोरंजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मंत्री रेखा आर्या एवं बाल देख-रेख के बच्चों ने केक काटकर बड़े हर्षोल्लास से मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिवस को मनाया ।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर किया गया। कार्यक्रम में बहुत बच्चों द्वारा रंगारंग प्रस्तुतियां दी गयी जिन्होंने लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। योगा में देहरादून से शिशु निकेतन, अपना घर, बालिका निकेतन, मैक्काम मिनिस्ट्री संस्थाओं कें बच्चों ने अदभुत प्रस्तुति दी ।
वहीं कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास एवं खेल विभाग द्वारा समन्वित प्रयास से बहुउद्देश्यीय खेल सभागार परेड ग्राउण्ड में बच्चों  के लिए  खेल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में चम्मच दौड़, 100 एवं 200 मी. दौड़, रस्साकसी, म्यूजिकल चेयर एवं योगा व डांस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों के मनोरंजन हेतु मिक्की माउस जम्पिंग झुला, रिंग थ्रो एवं झुले की भी व्यवस्था की गयी थी। खेल प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले विजेता को मंत्री रेखा आर्या ने  सम्मानित किया ।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी ने अपने जन्मदिवस को युवा संकल्प दिवस के रूप में समर्पित किया है। इसलिए आज पूरा प्रदेश उनके जन्मदिवस को युवा संकल्प दिवस के रूप में मना रहा है।कार्यक्रम में दीपक गुलाटी, सदस्य उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग,
प्रशांत आर्य, अपर सचिव / निदेशक, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग, जितेन्द्र सोनकर निदेशक खेल विभाग, मोहित चौधरी मुख्य परिवीक्षा अधिकारी, विक्रम सिंह उपनिदेशक, अंजना गुप्ता उप मुख्य परिवीक्षा अधिकारी, मीना बिष्ट जिला प्रोबेशन अधिकारी, सुश्री निधि बिंजोला जिला क्रीड़ा अधिकारी व खेल एवं महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास महिला कल्याण के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button