उत्तराखण्डदेहरादूनराजनीति

उत्तराखंड के चर्चित अंकित भंडारी हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराने व प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया सीएम आवास कूच, प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने  प्रदेश महासचिव के साथ अपना सिर मुंडवाकर जताया विरोध

देहरादून। उत्तराखण्ड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच हाईकोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में सीबीआई से कराने व प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर महिला कांग्रेस ने सैकडों महिला कार्यकर्ताओं के साथ मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने को कूच किया, मगर भारी पुलिस बल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सीएम आवास से पहले ही हाथीबड़कला के निकट बैरिकेडिंग लगाकर रोक लिया। कांग्रेस महिला प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने एक अन्य महिला कार्यकर्ता के साथ अपना सिर मुंडवाकर विरोध जताया।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत गुरुवार को प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में राज्य व केन्द्र सरकार की नीतियों के खिलाफ सैकडों महिला कार्यकर्ताओं के साथ मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया। इस असवर पर रौतेला ने कहा कि कांग्रेस पाटीर्् उत्तराखण्ड की बेटी अंकिता भण्डारी हत्याकाण्ड की जांच सीबीआई से कराये जाने की मांग लगातार राज्य व केन्द्र सरकार से करती आ रही है, मगर आजतक उनके परिवार को न्याय नही मिल पाया है। उन्होंने कहा मणिपुर में जिस तरह से महिलाओं को सरकार के नाक के नीचे निर्वस्त्र कर सड़कों पर घुमाया गया ,यह देश को शर्मशार करने वाला काण्ड था, मगर वहां भी आज तक उन महिलाओं को न्याय नही मिल पाया है।
कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश मुख्यालय पर एकत्र हुए और एक सभा का आयोजन किया। इसके बाद कांग्रेस के तमाम वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता पैदल मार्च निकालते हुए हाथ में तख्ती और नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री आवास घेराव के लिए निकले, मगर भारी पुलिस बल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सीएम आवास से पहले हाथीबड़कला के निकट बैरिकेडिंग लगाकर रोक लिया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की हुई, जिसमें महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव शांति रावत और कार्यकर्ता अनीता को हल्की-फुल्की चोटें आई, इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला और प्रदेश महासचिव शिवानी मिश्रा थपलियाल ने भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध जताते हुए मौके पर ही अपना सिर मुंडवाया और अंकिता को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान ज्योति ने कहा कि सरकार अंकिता भंडारी के हत्यारों को बचाना चाहती है।
सभी महिला प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर पुलिस लाईन ले जाया गया। इस मौके पर  उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापडी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने भी प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष संगठन मथुरा दत्त जोशी, महामंत्री विजय सारस्वत, पूर्व विधायक संजीव आर्य, मुख्य प्रवक्ता गरिमा माहरा दसौनी, महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविन्दर सिंह गोगी, नजमा खान, आशा मनोरमा डोबरियाल, प्रतिमा सिंह, सुजाता पॉल उर्मिला थापा, दर्शन लाल, मोहित उनियाल, उषा रावत, जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष नीलम रावत, मीना शर्मा, पूनम सिंह, मुन्नी बिष्ट, आशा रावत, रेखा ढींगरा, तनिषा रावत, कविता माही, कैलाशी देवी, शीशपाल सिंह बिष्ट, राजेश चमोली, मुकेश नेगी, प्रदीप थपलियाल, आदि सैकड़ों महिलायें उपस्थित थे।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा,  दोषियों को फांसी की सजा दी जानी चाहिए
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि अंकिता हत्याकाण्ड मानवता के लिए शर्मसार करने वाला है। दोषियों को फांसी की सजा दी जानी चाहिए जिससे ऐसा अपराध करने वालों को सबक मिल सके। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि सत्ता में बैठी ताकतें देश के सर्वधर्म संभाव को कमजोर करने का प्रयास कर रही हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत बोले, सार्वजनिक सम्पत्यिों को बेचकर अपने चहेते लोगों को बॉट रही सरकार
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि उत्तराखण्ड में कानून व्यवस्था नाम चीज नही है जहॉ तहॉ आये दिन महिलाओं के साथ अत्याचार किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा सरकार के नाक के नीचे राजधानी देहरादून के सड़कों पर एक-एक फीट के गड्डे देखे जा सकते हैं। आये दिन रोज कोई ना कोई घटना हो रही है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने देश की सार्वजनिक सम्पत्यिों को बेचकर अपने चहेते लोगों को बॉट दिये है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button