उत्तराखण्डदेहरादून

कैबिनेट मंत्री जोशी ने किया भारी बारिश से प्रभावित दून विहार और नीलकंठ विहार क्षेत्र का जोशी ने किया निरीक्षण, लोगों का दुख दर्द बांटा

कैबिनेट मंत्री ने पीड़ितों को राहत राशि के चैक किए वितरित,
कहा,आपदा की इस घड़ी में सरकार खड़ी है हर पीड़ित परिवार के साथ
देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को विजय कॉलोनी वार्ड अंतर्गत नीलकंठ विहार और दून विहार क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री जोशी ने बारिश से प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जलभराव, क्षतिग्रस्त मार्गों और जल निकासी की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए। साथ ही क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवारों के निर्माण कार्य को भी शीघ्रता से पूरा किया जाए।
कैबिनेट मंत्री  जोशी ने दून विहार क्षेत्र में बारिश से प्रभावित लोगों को राहत स्वरूप तात्कालिक सहायता राशि के चेक भी वितरित किए। इनमें सुनीता देवी और प्रमिला चौहान को 6500-6500 रुपए  तथा चन्दन सिंह बिष्ट को 13000 रुपए की  सहायता राशि प्रदान की गई। इस मौके पर  जोशी ने कहा कि प्रदेश सरकार आपदा की हर घड़ी में आमजन के साथ खड़ी है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन को सतर्क रहते हुए राहत कार्यों को युद्ध स्तर पर जारी रखने के निर्देश भी दिए।
इस दौरान मण्डल अध्यक्ष प्रदीप रावत, मण्डल महामंत्री भावना चौधरी, संजय नौटियाल, दीपक बहुखंडी, कविता तड़ियाल, कुसुम रावत समेत संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
बारिश से प्रभावितों को सहायता राशि के सौंपे चेक
देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को मूसलाधार बारिश के चलते पथरियापीर नीलकंठ विहार में बांस ढहने से आवासीय भवन को हुए आंशिक नुकसान और पुस्ता ढहने से प्रभावित परिवारजनों को जिला प्रशासन के माध्यम से दोनों प्रभावित को 6500 -6500 के तात्कालिक सहायता राशि के चेक प्रदान किया। कैबिनेट मंत्री जोशी ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में सरकार हर पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने संबंधित विभागों को अलर्ट मोड में रहने और स्थिति पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश भी दिए। प्रभावित साधु शरण व प्रदीप
को  चेक दिए।   इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button