उत्तराखण्डदेहरादूनराजनीति

राजनैतिक लाभ की मंशा वाले ही कार्रवाई की टाइमिंग पर  उठाते हैं सवाल : विनोद चमोली, कहा – चुनाव हो न हो, भ्रष्टाचार पर कार्रवाई नहीं रुकनी चाहिए

छापे में काला धन मिलना बताता है, कांग्रेस का हाथ हमेशा भ्रष्टाचारियों के साथ : भाजपा,
इस्तीफे की पेशकश, हरदा का सहानुभूति और दबाव बनाने का राजनैतिक ड्रामा
देहरादून । भाजपा ने तीखा हमला करते हुए कहा कि पूर्व सीएम हरीश रावत के पीए के पास काले धन का जखीरा मिलना बताता है, “कांग्रेस का हाथ भ्रष्टाचारियों के साथ”। प्रदेश प्रवक्ता एवं धर्मपुर विधायक  विनोद चमोली ने हरीश रावत के इस्तीफे की पेशकश को कांग्रेस में ही सहानुभूति हासिल करने का राजनैतिक ड्रामा बताया है। वहीं पलटवार कर कहा कि कार्रवाई की टाइमिंग पर सवाल उठाना ही, असली राजनैतिक लाभ लेने की मंशा है। क्यूंकि समय कोई भी हो भ्रष्टचारियों पर कार्रवाई रुकनी नहीं चाहिए, जैसा धामी सरकार में हो रहा है और सैकड़ों नकल माफिया सलाखों के पीछे हैं।
उन्होंने कांग्रेस पार्टी और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर निशाना साधते हुए हुए कहा है कि “कांग्रेस का हाथ हमेशा भ्रष्टाचारियों के साथ” रहा है जो ईडी के छापे में पुनः स्पष्ट हुआ है। कहा, यूकेएसएसएससी भर्ती घोटाले में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के घोटालों की निष्पक्ष जांच आगे बढ़ रही है, अब इस भ्रष्टाचार की गहरी परतें खुल रही हैं और इसके तार सीधे-सीधे पूर्व मुख्यमंत्री के निकट सहयोगियों और उनके आसपास तक पहुँच रहे हैं। दरअसल कांग्रेस सरकारों ने हमेशा उत्तराखंड की सरकारी नौकरियों में नकल और भ्रष्टाचार माफियाओं को पनपाने का काम किया था। उन्होंने नियुक्ति प्रक्रिया में को हैक किया और युवाओं के भविष्य पर डाका डाला। लेकिन हमारी सरकार किसी भी भ्रष्टाचारी को बख्शने वाली नहीं है, निष्पक्ष जांच के जरिए पाई-पाई और हर घोटालेबाज का हिसाब लिया जाएगा।
उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत द्वारा इस्तीफे की पेशकश को महज़ राजनैतिक ड्रामा बताते हुए करारा प्रहार किया है। पूर्व सीएम सहानुभूति और दबाव की राजनीति के लिए ही एक मनगढ़ंत पाखंड कर रहे हैं। इसका एकमात्र उद्देश्य अपनी ही पार्टी में सहानुभूति हासिल करना और आलाकमान पर दबाव बनाना है।

उन्होंने कहा कि राज्य में सीएम  पुष्कर धामी के नेतृत्व वाली जीरो टॉलरेंस की भाजपा सरकार है। जिसमें कठोरतम नकल विरोधी कानून के संरक्षण में पारदर्शिता और ईमानदारी से अब तक 34 हजार से अधिक नियुक्तियां दी जा चुकी है। सैकड़ों बड़े बड़े मगरमच्छ और छोटी बड़ी सभी मछलियां अब जेल की सलाखों के पीछे हैं। जो भी गड़बड़ी, नकल और भ्रष्टाचार के मामले संज्ञान में आए तत्काल कड़ी कार्रवाई की गई।
वहीं कटाक्ष किया कि अब जब कानून का शिकंजा कस रहा है, तो कांग्रेस नेता इस तरह के ड्रामे रचकर जनता का ध्यान भटकाने की असफल कोशिश कर रहे हैं।
उन्होंने पलटवार किया कि आज जो कार्रवाई की टाइमिंग पर उंगली उठाते हैं, कहीं न कहीं वे मान रहे हैं कि गड़बड़ी की गई थी। लिहाजा अगर युवाओं के भविष्य के साथ धोखा किया गया है तो कठोर एक्शन लिया ही जाना चाहिए चाहे समय कोई भी चल रह हो। क्यूंकि चुनाव समीप हो और उसे देखते हुए जांच नहीं की जाए, यही सोच और मांग ही असली राजनैतिक लाभ लेने की मंशा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button