उत्तराखण्डदेहरादूनराजनीति

कांग्रेस की न्याय यात्रा शुरू-जनता की समस्याओं, अधिकारों और स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा, , यात्रा में पार्टी के बड़े नेता शामिल 

अंकिता को न्याय और जनहित के मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी
 टपकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद प्रीतम सिंह ने संभाली कमान, बदरीनाथ और गोल्ज्यू मंदिर से भी शुरू हुई यात्रा,
हरिद्वार में 23 अक्टूबर से निकलेगा चौथा दल
देहरादून। उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने जनहित के मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने, बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार और बिगड़ती कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों को लेकर गुरुवार को को प्रदेश में चार अलग-अलग दलों के माध्यम से उत्तराखंड न्याय यात्रा शुरू की गई। कुमाऊं में अल्मोड़ा के गोल्ज्यू मंदिर, गढ़वाल में बदरीनाथ धाम और देहरादून में टपकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद यात्रा का आगाज हुआ। हरिद्वार में चौथे दल की यात्रा 23 अक्टूबर से शुरू होगी।
कांग्रेस ने इस अभियान के जरिये प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में जनसंपर्क कर सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है। पार्टी नेताओं का कहना है कि न्याय यात्रा के माध्यम से जनता की समस्याओं, अधिकारों और स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।
देहरादून में चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने टपकेश्वर महादेव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और न्याय की कामना की। इसके बाद न्याय यात्रा शुरू हुई। प्रीतम सिंह और पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला के नेतृत्व में यात्रा राजपुर और मसूरी विधानसभा क्षेत्रों में पहुंची। शहर के विभिन्न चौक-चौराहों, घंटाघर और पलटन बाजार क्षेत्र में जनसंपर्क करते हुए राजीव गांधी कॉम्प्लेक्स तक पदयात्रा निकाली गई।
प्रीतम सिंह ने कहा कि न्याय यात्रा का उद्देश्य जनता की आवाज बुलंद करना, आम लोगों की समस्याओं को सामने लाना और अन्याय के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष करना है। लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि है और उसके अधिकारों, सम्मान तथा हितों की रक्षा करना कांग्रेस की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों से संवाद करेंगे, उनकी समस्याओं को समझेंगे और समाधान के लिए संघर्ष करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी न्याय यात्रा को प्रदेशव्यापी अभियान के रूप में आगे बढ़ाने की बात कही।
गोल्ज्यू मंदिर से कुमाऊं में शुरू हुआ अभियान
न्याय यात्रा के पहले दल ने अल्मोड़ा स्थित गोल्ज्यू मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद कुमाऊं क्षेत्र में अभियान शुरू किया। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पश्चिम बंगाल प्रभारी प्रकाश जोशी, कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य करन माहरा, उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी और विधायक तिलकराज बेहड़ के नेतृत्व में निकला यह दल रानीखेत, खैरना, भवाली और भीमताल होते हुए हल्द्वानी पहुंचा।इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, प्रदेश उपाध्यक्ष लालचंद शर्मा, प्रदेश महामंत्री गोदावरी थापली, मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी, वीरेंद्र पोखरियाल, महानगर कांग्रेस कमेटी, देहरादून के अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ,

संजय कनोजिया कद्दू, मदन लाल, सुनीता प्रकाश, सुशांत बोरा, मनमोहन शर्मा, गौतम नौटियाल, अर्जुन पासी, प्रशांत खंडूड़ी, रितेश जोशी, राहुल मनवाल, सोनिया आनंद, अनूप कपूर, अमित गुप्ता, अनूप सक्सेना और देवेंद्र कुमार सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बदरीनाथ धाम से भी गढ़वाल में निकली न्याय यात्रा
दूसरे दल ने बदरीनाथ धाम में पूजा-अर्चना के बाद न्याय यात्रा शुरू की। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, विधायक विक्रम सिंह नेगी और विधायक लखपत सिंह बुटोला के नेतृत्व में निकला यह दल जोशीमठ और पीपलकोटी होते हुए चमोली पहुंचा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button