उत्तराखण्डदेहरादून

बसपा विधायक सरवत करीम अंसारी के निधन पर राज्यपाल, मुख्यमंत्री धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भट्ट, संसदीय कार्य मंत्री डॉ अग्रवाल, कृषि मंत्री जोशी ,स्वास्थ्य मंत्री डॉ रावत व पर्यटन मंत्री महाराज ने जताया गहरा शोक व दुख

राज्यपाल ने विधायक सरवत करीम अंसारी के निधन पर व्यक्त किया शोक
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने हरिद्वार जिले की मंगलौर विधानसभा से विधायक सरवत करीम अंसारी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। राज्यपाल ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री धामी ने बसपा विधायक सरवत करीम अंसारी के निधन पर जताया गहरा शोक
देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलौर विधानसभा से विधायक एवं बसपा नेता सरवत करीम अंसारी के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत की आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत सरवत करीम अंसारी के पुत्र से फोन पर बात कर उन्हें ढांढस बंधाया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने विधायक अंसारी के आकस्मिक निधन पर जताया दुख
देहरादून । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बसपा विधायक  सरवत करीम अंसारी के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया है । उन्होंने प्रार्थना करते हुए कहा, ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दे और पीड़ित परिजनों को इस असीम दुख सहने की शक्ति दे । उन्होंने कहा, अंसारी ने समाज के उत्थान के लिए जीवनपर्यंत अनेकों कार्य किए हैं, उनका ये योगदान उनके सभी शुभचिंतकों को हमेशा प्रेरणा देने का काम करेगा ।
संसदीय कार्य मंत्री डॉ अग्रवाल ने विधायक सरवत 
करीम के निधन पर जताया दुख
देहरादून।मंगलौर विधानसभा से विधायक हाजी सरवत करीम अंसारी के आकस्मिक निधन पर संसदीय कार्य व वित्त मंत्री ने दुख प्रकट किया है।
डॉ अग्रवाल ने कहा कि विधायक अंसारी जी सदैव अपनी विधानसभा और वहां के विकास कार्यों के लिए चिंतित रहते थे। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए उनकी सोच बहुत दूरगामी थी। वह अक्सर उनके पास विकास कार्यों से संबंधित मुद्दों पर चर्चा किया करते थे।कहा कि वह सरल एवं सौम्य व्यक्तित्व के थे।
डॉ अग्रवाल ने ईश्वर से पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने व शोक संतप्त परिजनों एवं कार्यकर्ताओं को संबल प्रदान करने की कामना की।
कैबिनेट मंत्री जोशी ने बसपा विधायक अंसारी के निधन पर जताया दुःख
देहरादून । कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मंगलौर (हरिद्वार) से विधायक सरवत करीम अंसारी के असामयिक निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया और अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिवारजनों और उनके समर्थकों को धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की है।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ रावत ने विधायक सरवत करीम के निधन पर जताया शोक
देहरादून। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मंगलौर (हरिद्वार) विधानसभा क्षेत्र से विधायक सरवत करीम अंसारी के अकास्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अंसारी व्यवहार कुशल व जमीन से जुड़े नेता थे। डॉ. रावत ने अंसारी के शोक संतप्त परिजनों एवं समर्थकों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट करते हुये, ईश्वर से इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
महाराज ने किया  विधायक अंसारी के निधन पर दुःख व्यक्त 
देहरादून। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने लंबे समय से बीमार चल रहे मंगलौर (हरिद्वार) विधायक सरवत करीम अंसारी के असामयिक निधन पर अपनी गहरी संवेदना प्रकट करते हुए शोक व्यक्त किया है।
महाराज ने कहा कि सरवत करीम अंसारी मंगलौर विधानसभा से दूसरी बार विधायक बने थे। वह अपने क्षेत्र में बेहद लोकप्रिय होने के साथ-साथ जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए हमेशा प्रयासरत रहे हैं।
मेरी ईश्वर से प्रार्थना है कि वह दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे और शोकाकुल परिजनों को धैर्य प्रदान  करें। दु:ख की इस घड़ी में हम सभी उनके परिवार के साथ खड़े।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button