उत्तराखण्डदेहरादूनराष्ट्रीय

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने अहमदाबाद में  अटल  फुटओवर ब्रिज को देखा, आधुनिक तकनीकि का बेजोड़ नमूना बताया, कहा – उत्तराखंड में  भी तलाशी जाएं इस तरह का ब्रिज बनने की संभावनाएं

अहमदाबाद- देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को साबरमती रिवरफ्रंट के पश्चिम और पूर्वी हिस्से को जोड़ने वाले प्रतिष्ठित अटल फुट ओवर ब्रिज का भ्रमण किया। उन्होंने इसे आधुनिक तकनीकि का बेजोड़ नमूना बताया। सीएम धामी ने  कहा कि यह पुल अपने सुंदर संरचना से साबरमती के सौंदर्य से भी पर्यटकों को आकर्षित कराता है। इसमें लोगों के आवागमन की भी बेहतर व्यवस्था की गई हैं।
मुख्यमंत्री  धामी ने इस अवसर पर अटल ब्रिज के प्रोजेक्ट हेड सुशांत से जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री  धामी ने सचिव विनय शंकर पांडे को उत्तराखंड में भी अटल ब्रिज की तर्ज पर ब्रिज बनाए जाने की संभावनाएं तलाशे जाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री  धामी ने अटल ब्रिज देखने के लिए  विभिन्न प्रदेशों से आए पर्यटकों से भी मुलाकात की

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button