उत्तराखण्डनैनीतालराष्ट्रीय

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, टनल में फंसे मजदूरों को लेकर देश चिंतित, सिल्क्यारा सुरंग में लगी है केंद्र और राज्य सरकार की पूरी मशीनरी, जल्द  रेस्क्यू कर लिए जाएंगे सभी मजदूर

बोले, हमारा लक्ष्य  सभी पांच राज्यों में भाजपा की सरकार बने
केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट की बेटी की शादी में  पहुंचे राजनाथ सिंह व सीएम धामी
हल्द्वानी। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार को हल्द्वानी पहुंचे और केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट की पुत्री के विवाह समारोह में शामिल हुए। उन्होंने केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट की बेटी सुनीति भट्ट को बधाई देते हुए आशीर्वाद दिया। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। इस दौरान मीडिया के सवालों पर उन्होंने बेबाकी से जवाब दिया। सिल्क्यारा टनल पर फंसे मजदूरों के सवाल पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि टनल में फंसे मजदूरों को लेकर पूरा देश चिंतित है। केंद्र और राज्य सरकार की पूरी मशीनरी वहां लगी है और मुख्यमंत्री धामी  खुद पल-पल उसकी निगरानी कर रहे है, जल्द सभी मजदूर रेस्क्यू कर लिए जाएंगे। पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव पर केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि सभी पांच राज्यों में भाजपा की सरकार बने। यही लक्ष्य निर्धारित करके हमारी पूरी पार्टी काम कर रही है। हमें सरकार बनाने के लिए किसी पार्टी की जरूरत नहीं पड़ेगी। पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button