उत्तराखण्डदेहरादूननैनीताल

बाल संरक्षण गृह की नाबालिग के साथ हुए शर्मनाक मामले में  उत्तराखंड की बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने लिया बड़ा एक्शन, जिला शरणालय एंव प्रवेशालय, हल्द्वानी अनुसेवक दीपा आर्या सहित दो महिला कर्मचारियों पर कार्रवाई

कहा, जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी,दो सदस्यीय जांच कमेटी का गठन
देहरादून। हल्द्वानी शहर के एक संरक्षण गृह की नाबालिग के साथ दुष्कर्म के एक शर्मनाक मामले में   बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने संज्ञान लिया है।  रेखा आर्य ने कहा  कि जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी
हल्द्वानी शहर के एक संरक्षण गृह की नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। शुक्रवार रात हल्द्वानी कोतवाली में संस्थान की ही दो महिला कर्मचारियों समेत अन्य के खिलाफ पॉक्सो समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं इस मामले में बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने संज्ञान लिया है।
रेखा आर्य ने कहा  कि जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी और पुलिस जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसमें  न्यायालय द्वारा फैसला किया जाएगा।हल्द्वानी के संरक्षण गृह में रह रही नाबालिग किशोरी के कथन का बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने संज्ञान लेते हुए बड़ी कार्रवाई की है। इस सनसनीखेज मामले में तत्काल प्रभाव से दीपा आर्या, अनुसेवक, जिला शरणालय एंव प्रवेशालय, हल्द्वानी को आरोपों के आधार पर तात्कालिक प्रभाव से निलम्बित किया गया है।
महिला कल्याण एवं पुर्नवास केन्द्र, हल्द्वानी में होमगार्ड विभाग के माध्यम से तैनात गंगा को तत्काल प्रभाव से विभाग को वापस किया गया है।वहीं  प्रकरण पर त्वरित संज्ञान लेते हुए प्रकरण विशेष की निष्पक्ष विभागीय जांच के लिए दो सदस्य समिति का गठन भी कर दिया है।
उनका कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर अग्रिम कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी और पुलिस जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसमें न्यायालय द्वारा फैसला किया जाएगा। इस बारे में निदेशक बाल विकास प्रशांत आर्य ने आदेश जारी किया है।
क्या है पूरा मामला
हल्द्वानी:   शहर में एक शर्मनाक मामला सामने आया है।  हल्द्वानी  के  बाल संप्रेक्षण गृह की दो महिला कर्मचारियों पर सर्वेक्षण गृह में रह रही नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म करवाने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि महिला कर्मचारी किशोरी को बाहर ले जाती थीं।इस मामले में बाल कल्याण समिति के सदस्य रविंद्र रौतेला की तहरीर पर हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार रात बाल संप्रेक्षण गृह हल्द्वानी की दो महिला कर्मचारियों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। बाल कल्याण समिति के सदस्य रविंद्र रौतेला ने पुलिस में तहरीर देते हुए कहा है कि महिला कर्मचारी संप्रेक्षण गृह में रह रही एक किशोरी को बाहर लेकर जाती थीं। बाहर उसके साथ दुष्कर्म होता था। विरोध करने पर उसे धमकाया जाता था और मारपीट भी की जाती थी।
हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने दोनों महिला कर्मचारियों के विरुद्ध शुक्रवार देर रात दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।बताया जा रहा है कि बाल कल्याण समिति के लोगों ने पीड़ित किशोरी से इस मामले में बातचीत की थी। बातचीत में किशोरी द्वारा अपने साथ हुई घटना को बताया गया। आरोप सही पाए जाने पर समिति के लोग दंग रह गए। हल्द्वानी कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है. महिला आरोपियों के खिलाफ धारा 323/228/376 सहित पॉक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button