उत्तराखण्डदेहरादूनराजनीति

डॉ. भावना डोभाल देहरादून महानगर जिला (महिला मोर्चा)  प्रभारी नियुक्त , प्रदेश के सभी जनपदों में पार्टी पदाधिकारियों को दी गई प्रभारी व सह प्रभारी की जिम्मेदारी 

महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट ने की  संगठनात्मक ज़िलों के प्रभारी व सह प्रभारियों की घोषणा
देहरादून। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति और प्रदेश मोर्चा प्रभारी शैलेंद्र सिंह बिष्ट से परामर्श के बाद पार्टी के संगठनात्मक  ज़िलों के मोर्चा प्रभारी व सह प्रभारियों की घोषणा की है। इनमें प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा डॉ. भावना डोभाल को देहरादून महानगर जिला (महिला मोर्चा) का प्रभारी नियुक्त कर संगठन को नई ऊर्जा और सशक्त नेतृत्व प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। उनकी यह नियुक्ति संगठन में एक दूरदर्शी एवं प्रभावशाली निर्णय के रूप में देखी जा रही है।
डॉ. भावना डोभाल का राजनीतिक एवं संगठनात्मक जीवन प्रारंभ से ही संघर्ष, समर्पण और नेतृत्व क्षमता का परिचायक रहा है। उनका सफर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से शुरू हुआ, जहां वे राजकीय महाविद्यालय डोईवाला की प्रथम छात्रसंघ अध्यक्ष रहीं। छात्र राजनीति से लेकर संगठन के विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों तक उन्होंने अपनी कार्यकुशलता और नेतृत्व का प्रभावशाली परिचय दिया।
उनका व्यापक संगठनात्मक अनुभव और सक्रिय जनसंपर्क क्षमता निश्चित रूप से महिला मोर्चा देहरादून महानगर जिले को नई दिशा, नई गति और नई मजबूती प्रदान करेगी।
इन्हें मिली अलग-अलग जनपदों में ज़िम्मेदारी 
 उत्तरकाशी जनपद में रचिता ठाकुर को जिला प्रभारी व मनीषा पंवार को जिला सह प्रभारी, चमोली में अमरदेई शाह प्रभारी, अनीता बुड़ाकोटी सह प्रभारी, रुद्रप्रयाग में पुष्पा पासवान प्रभारी, बबीता रावत सह प्रभारी,
टिहरी में कविता शाह प्रभारी,विनीता रावत सह प्रभारी, देहरादून ग्रामीण प्रभारी ,वंदना ठाकुर, सह प्रभारी पुष्पा बर्थवाल, देहरादून महानगर डॉ भावना डोभाल प्रभारी, जानकी नौटियाल सह प्रभारी,ऋषिकेश डॉ नेहा शर्मा प्रभारी,इंद्रा आर्य सह प्रभारी, हरिद्वार कमली भट्ट प्रभारी,नगीना रानी सह प्रभारी,, रुड़की रंजना चतुर्वेदी प्रभारी,
 और तनु तेवतिया सह प्रभारी,कोटद्वार रोमा सैनी प्रभारी ममता रतूड़ी सह प्रभारी,पिथौरागढ़ कल्पना वोहरा प्रभारी सुनीता सह प्रभारी, बागेश्वर लीला वोहरा प्रभारी,भूमिका गोयल सह प्रभारी,
अल्मोड़ा विमला रावत प्रभारी, माला सौन सह प्रभारी, रानीखेत अंजू बुड्ढी प्रभारी, और भूमिका गोयल सह प्रभारी , चंपावत कमला चुफाल प्रभारी, शैली फुटैला सह प्रभारी , नैनीताल किरण पंत प्रभारी और विमला  सह प्रभारी, काशीपुर रीता चमोली प्रभारी, मनु रावत सह प्रभारी और उधम सिंह नगर में विजयलक्ष्मी चौहान को प्रभारी और पूनम जोशी को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button