उत्तराखण्डदेहरादून

मेयर व नगर आयुक्त ने किया  नगर निगम देहरादून में एकीकृत नियंत्रण एवं आदेश केंद्र (  ICCC ) उद्घाटन, ये होंगे फायदे 

विभागीय कार्यों की निगरानी एक ही प्लेटफॉर्म पर होगी सुनिश्चित

देहरादून ।नगर निगम देहरादून में स्थापित एकीकृत नियंत्रण एवं आदेश केंद्र (Integrated Control and Command Centre – ICCC) का उद्घाटन नगर निगम देहरादून के  महापौर सौरभ थपलियाल, नगर आयुक्त  नमामि बंसल  व नगर निगम अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया।
इस केंद्र की स्थापना का मुख्य उद्देश्य नगर निगम के विभिन्न विभागीय कार्यों की निगरानी एक ही प्लेटफॉर्म पर सुनिश्चित करना है। ICCC की मदद से अब नगर निगम द्वारा संचालित स्वास्थ्य विभाग की सभी गतिविधियों की वास्तविक समय पर निगरानी की जा सकेगी।नगर आयुक्त  नमामि बंसल ने बताया  कि आने वाले समय में ICCC को स्मार्ट सिटी मिशन के अन्य घटकों जैसे कि ट्रैफिक मॉनिटरिंग, वॉटर सप्लाई ट्रैकिंग और स्ट्रीट लाइट नियंत्रण से भी जोड़ा जाएगा, जिससे देहरादून को एक स्मार्ट और स्वच्छ शहर के रूप में स्थापित किया जा सके।
ICCC की  मुख्य विशेषताएं एवं लाभ:
* यूज़र चार्जेस संग्रहण प्रणाली की निगरानी: ICCC के माध्यम से प्रत्येक वार्ड में हो रहे यूज़र चार्जेस संग्रहण की निगरानी एवं रिपोर्टिंग अब और अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी होगी।
* IEC/जन-जागरूकता गतिविधियों की ट्रैकिंग: Information, Education & Communication (IEC) गतिविधियों जैसे कि घर-घर प्रचार, स्रोत पर कचरा पृथक्करण, एवं GVP हटाने के कार्यों की भी ICCC द्वारा प्रतिदिन निगरानी की जा रही है।
* स्रोत पर कचरा पृथक्करण (Source Segregation) की समीक्षा: ICCC डैशबोर्ड पर हरे और नीले डिब्बों के वितरण, उपयोग एवं संबंधित वार्ड-स्तरीय प्रगति की भी रिपोर्टिंग सुनिश्चित की गई है।
* शिकायत निवारण प्रणाली (Complaint Redressal Mechanism): नगर निगम के ऐप एवं हेल्पलाइन नंबरों पर आने वाली नागरिक शिकायतों को ICCC के माध्यम से तुरंत प्राप्त कर संबंधित अधिकारियों को सौंपा जाएगा तथा त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
* वाहनों की रीयल-टाइम ट्रैकिंग: डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण वाहनों की GPS आधारित निगरानी की सुविधा के माध्यम से सेवाओं की नियमितता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सकेगी।
* स्मार्ट रिपोर्टिंग एवं विश्लेषण: ICCC डैशबोर्ड पर सभी आंकड़ों का विश्लेषण कर रणनीतिक निर्णय लिए जा सकेंगे जिससे नगर निगम की कार्यक्षमता में गुणात्मक सुधार होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button