उत्तराखण्डदेहरादून

Uttarakhand: प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में बूथ स्तर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी पीएम के मन की बात

पेड़ लगाने के साथ एक एक बूंद पानी भी बचाने में जुटे कार्यकर्ता : भट्ट
देहरादून। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बूथ स्तर पर व्यायक जनसहभागिता के साथ आज पीएम के मन की बात सुनी गई। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद  महेंद्र भट्ट ने समस्त देवभूमिवासियों से पीएम के कैच द रैन का अनुसरण करते हुए बरसात की एक एक बूंद पानी बचाने की अपील की।
उन्होंने रविवार को राजपुर विधानसभा के करनपुर मण्डल के बूथ संख्या 75 पर  कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सुना। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशवासियों से जुड़ने, प्रेरणा देने और जनभागीदारी को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम है। प्रधानमंत्री  के विचार प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करते हैं। इसी क्रम में आज उनके द्वारा दोहरायी गई कैच द रैन और पर्यावरण संरक्षण की अपील के अनुसरण का आग्रह किया गया। कहा, हम सभी देवभूमिवासी प्रकति के महत्व को दैनिक नित्यक्रम में अंगीकार करते हैं। लिहाजा बारिश की एक एक बूंद को बचाना और एक पेड़ मां के नाम लगाना हमारा कर्तव्य है।  जिस पर आगे बढ़ते हुए अपनी आने वाली पीढ़ी के लिए हरियाली और समृद्ध प्रकृति की विरासत हमें सौंपनी है।
इसी तरह उन्होंने पीएम के कथनानुसार, कार्यकर्ताओं से खादी, हैंडलूम और लोकल उत्पादों को अपने जीवन में अधिक से अधिक महत्व दिलाने का आह्वान किया। वहीं स्वतंत्रता दिवस को भव्यतम स्वरूप में मनाने के लिए तिरंगा यात्रा को पहले से भी अधिक सफल बनाने की तैयारी में जुटने को कहा।
इसी क्रम में पार्टी मुख्यालय में भी मन की बात कार्यक्रम बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं द्वारा सुना गया। जिसमें प्रदेश कार्यालय सचिव  जगमोहन रावत, प्रदेश मीडिया प्रभारी  मनवीर चौहान, सह मीडिया प्रभारी  राजेंद्र नेगी, प्रदेश प्रवक्ता  कमलेश रमन, चंडी प्रसाद बेलवाल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button