उत्तराखण्डदेहरादूनराजनीति

भाजपा प्रदेश चुनाव प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कहा, चुनाव समिति के माध्यम से टिहरी लोकसभा को  प्रदान करें गति, जनता को ज्यादा से ज्यादा केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में दें जानकारी

भाजपा महानगर  कार्यालय पर
टिहरी लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम  ने चुनाव प्रबंधन समिति के सभी  कार्यकर्ताओं के संवाद स्थापित करते हुए कहा कि आज देश में ध्रुवीयकरण बढ़ रहा है। जहां एक और देश के  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संपन्न राष्ट्र ,राष्ट्रवादी राष्ट्र, सुरक्षित राष्ट्र, वैभवपूर्ण राष्ट्र, सशक्त राष्ट्र, बनाने पर कार्य किया जा रहे हैं ।वहीं दूसरी ओर कई राजनीतिक पार्टियों इस देश को कई विषयों के साथ समाज को तोड़ने का कार्य कर रहे हैं ।
शनिवार को भाजपा महानगर कार्यालय एवं टिहरी लोकसभा कार्यालय पर टिहरी लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।गौतम ने कहा कि  हम लोगों ने देखा कि जब  मोदी  अभी जम्मू कश्मीर गए तो, वहां पर पूर्व समय में जिन युवाओं के हाथों में पत्थर, डंडे ,हथियार हुआ करते थे ,आज पीएम  के नेतृत्व में उन सभी युवाओं के हाथों में तिरंगे लहरा रहे थे ।हम लोगों को यह देखना होगा कि  मोदी  एक भारत श्रेष्ठ भारत के साथ आगे बढ़ रहे हैं। इसलिए यह देखा जा  रहा है कि आज देश में किस प्रकार का ध्रुवीकरण हो रहा है। हम सभी को  चुनाव प्रबंधन समिति के माध्यम से अपने कार्य क्षेत्र के अनुसार सामूहिक रूप से कार्य करना है। हमारे पास एक माह का समय है ,इस एक माह में हम इस चुनाव समिति के माध्यम से टिहरी लोकसभा को गति प्रदान करेंगे। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा लाभार्थी संपर्क अभियान भी चलाया जा रहा है, जिसके माध्यम से हम सभी को लाभार्थियों से समन्वय स्थापित करना है।  उनके मत को भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में करवाना है। हम सभी कार्यकर्ताओं को केंद्र व राज्य की लाभकारी योजनाओं का पता होना चाहिए ,ताकि हम जब समाज में जनता के बीच जाए तो उन सबको केंद्र व राज्य की सरकार के योजनाओं के बारे में चर्चा करें। भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता आज एडवांस है और वह हर कार्य क्षेत्र में इसी प्रकार से कार्य करता है ।हमें हर काम को आगे बढ़कर करना है और प्रत्येक लोकसभा को अधिक मतों से जीतकर मोदी  को पुनः प्रधानमंत्री बनाना है।मंच संचालन टिहरी लोकसभा के संयोजक रमेश चौहान ने किया ।
कार्यक्रम में टिहरी लोकसभा के सह प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र बिष्ट , प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, राजपुर विधायक खजान दास ,रायपुर विधायक उमेश शर्मा ,सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर, धनोल्टी विधायक प्रीतम सिंह पवार, पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल , भाजयुमो की राष्ट्रीय  उपाध्यक्ष  नेहा जोशी ,जिला अध्यक्ष महानगर सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल, जिला अध्यक्ष उत्तरकाशी सत्येंद्र राणा, जिला अध्यक्ष टिहरी राजेश नौटियाल, जिला अध्यक्ष देहरादून ग्रामीण  मीता सिंह एवं चुनाव प्रबंधन समिति के सदस्य गण उपस्थित रहे।
कहा, उत्तराखंड में सीएम धामी ने किए कई ऐतिहासिक काम
देहरादून। भाजपा प्रदेश प्रभारी गौतम ने कहा कि उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में कई ऐतिहासिक कार्य किया जा रहे हैं। जहां मुख्यमंत्री ने महिलाओं के लिए कई योजनाएं दी हैं। जिसके साथ आज उत्तराखंड राज्य की महिलाएं सशक्त और मजबूत हो रही है वही  युवाओं के लिए भी कई निर्णय लिए गए हैं और आज उत्तराखंड की  जनता मुख्यमंत्री  धामी  के चेहरे को स्वीकार कर रही है ।
आज हमारे पास भारतीय जनता पार्टी में नेता भी है और नियत भी और नीति भी ,इसलिए देश की एवं प्रदेश की जनता भारतीय जनता पार्टी से सहमत है।
बूथ मजबूत होगा,तो ही भाजपा का मत प्रतिशत बढ़ेगा: महेंद्र भट्ट
देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट  ने  कहा कि मित्रों चुनाव का समय आ गया है।हम निपुणता के साथ अपना कार्य करें। हम सभी को अपने-अपने कार्य क्षेत्र अनुसार प्रवास करने हैं। हमें सभी विधानसभाओं में नुक्कड़ सभाएं भी करनी है।  अपने बूथ पर प्रबंधन को मजबूत रखना  हमारी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। साथ ही विधानसभाओं के संयोजकों की भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होती है कि वह विधानसभा के अनुसार प्रत्येक बूथ पर संयोजन का काम करें ।हमारा बूथ मजबूत होगा तो ही भारतीय जनता पार्टी का मत प्रतिशत बढ़ेगा।
भट्ट ने प्रदेश चुनाव प्रभारी को आश्वास करते हुए कहा कि
हमारी प्रत्येक विधानसभा 5 लाख के अधिक वोटो से जीतकर  मोदी  के नेतृत्व में तीसरी बार केंद्र में सरकार बनाएंगे।
अजेय, बंसल ,रोहिल्ला और राज्यालक्ष्मी शाह ने भी किया बैठक को संबोधित
देहरादून। प्रदेश महामंत्री अजेय कुमार ने टिहरी लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति की उपस्थिती लेते हुए उनके प्रमुख कार्यों पर विशेष चर्चा की।
चुनाव प्रबंधन समिति विधानसभाओं तक जाकर अपने कार्यक्षेत्र में काम करे,यही  हमारी नैतिक जिम्मेदारी होगी।
राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश चुनाव संयोजक नरेश बंसल ने भी चुनाव प्रबंध समिति को संबोधित करते हुए कहा कि हमें अपने लक्ष्य को पाना है, उसे पर कार्य करना है।  बूथ पर सौ प्रतिशत मतदान करने की जिम्मेदारी हमारी है ।टिहरी लोकसभा के प्रभारी विनय रोहिल्ला  ने  कहा कि  चुनाव प्रबंधन समिति अपने कार्य क्षेत्र में कार्य कर चुनाव को एक नई गति प्रदान करेगी।कार्यक्रम में टिहरी लोकसभा की संसद एवं वर्तमान प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह  ने  प्रदेश एवं केंद्र के नेतृत्व का धन्यवाद देते हुए कहा कि  देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी का धन्यवाद  उन्हें पुनः टिहरी लोकसभा की जनता का सेवक बनने के लिए चुना है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button