उत्तराखण्डदेहरादून

सैनिक कल्याण मंत्री जोशी ने कहा – सैन्यधाम राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना , शीर्ष प्राथमिकता पर की जाए पूर्ण

सैनिक कल्याण मंत्री ने की सैन्यधाम के निर्माण कार्यों की समीक्षा,
सैन्यधाम निर्माण की प्रगति को लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
देहरादून । सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को सैनिक कल्याण विभाग की समीक्षा की।
देहरादून के न्यू कैंट रोड़ स्थित कैम्प कार्यालय में
सैन्यधाम निर्माण की प्रगति को लेकर सैनिक कल्याण मंत्री ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना है और इसे शीर्ष प्राथमिकता पर पूर्ण करने की कार्यवाही की जाए। उन्होंने सैनिक विश्राम गृहों में जीर्णाेद्धार और मरम्मत के सम्बन्ध में अधिकारियों को निर्देश दिये। मंत्री ने बताया कि 30 जून को सैन्यधाम का निरीक्षण किया जाऐगा।
बैठक में सैनिक कल्याण निदेशक बिग्रेडियर (सेनि) अमृतलाल, उपनल के एमडी बिग्रेडियर (सेनि) जेएनएस बिष्ट, संयुक्त सचिव सुनील सिंह, उपनिदेशक विंग कमाण्डर (सेनि) निधि बधानी, उपनिदेशक कर्नल (सेनि) योगेन्द्र कुमार, पेयजल निगम से संजय यादव सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button