उत्तराखण्डदेहरादूनधर्म - संस्कृति

राज्यसभा सांसद डॉ नरेश बंसल  ने सपरिवार मनाया करवा चौथ का पर्व, मातृशक्ति को दी बधाई

कहा- करवा चौथ का पर्व हमारी सनातन संस्कृति में नारी शक्ति की आस्था और परिवार के प्रति उसके त्याग का प्रतीक
देहरादून।भाजपा राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष व सासंद राज्यसभा डा.नरेश बंसल  ने देहरादून स्थित आवास पर सपरिवार करवा चौथ का पर्व मनाया।
इस मौके पर राज्यसभा सांसद डॉ नरेश बंसल ने कहा कि करवाचौथ भारतीय नारी की अटूट श्रद्धा, विश्वास और समर्पण का पर्व है। यह हमारी सनातन संस्कृति में नारी शक्ति की आस्था और परिवार के प्रति उसके त्याग का प्रतीक है। ऐसे पर्व हमारे सामाजिक एवं पारिवारिक मूल्यों को सुदृढ़ करते हैं। डॉ नरेश बंसल ने समस्त मातृशक्ति  को करवाचौथ की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ईश्वर सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और सौभाग्य बनाए रखे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button