उत्तराखण्डदेहरादूनशिक्षा

आकाश ने लॉन्च किया एंथे 2025, छात्रों को भविष्य के प्रॉब्लम सॉल्वर बनने के लिए बनाएगा सशक्त

कक्षा 5 से 12 तक के छात्रों के लिए 100 फीसदी तक की स्कॉलरशिप 250 करोड़ तक और 2.5 करोड़ के कैश अवॉर्ड की घोषणा,
 स्कॉलरशिप और एडमिशन के लिए ‘आकाश इनविक्टस ऐस टेस्ट’ भी किया लॉन्च
देहरादून  : छात्रों के सपनों को कामयाबी में बदलते हुए 16 सफल साल पूरे करने पर आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड ( एईएसएल )  ने अपने प्रमुख इनिशिएटिव एंथे 2025 (आकाश नेशनल टैलेंट हंट एग्ज़ाम) की शुरुआत का ऐलान किया है।
भारत के एकेडमिक कैलेंडर में हर साल का सबसे बहुप्रतीक्षित इवेंट माने जाने वाले एंथे 2025 का मकसद, कक्षा 5वीं से 12वीं तक के छात्रों को चुनौतियों से लड़ने और असली प्रॉब्लम सॉल्वर बनने के लिए प्रेरित और सशक्त बनाना है।
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को सभी तक पहुँचाने के अपने मिशन को आगे बढ़ाते हुए, एंथे 2025 में स्टूडेंट्स को 250 करोड़ तक की स्कॉलरशिप (100 फीसदी तक) दी जा रही है, जो क्लासरूम, आकाश डिजिटल और इन्विक्टस कोर्सेस पर लागू होगी। इसके साथ ही 2.5 करोड़ तक के कैश अवॉर्ड्स भी दिए जा रहे हैं, जो मेडिकल या इंजीनियरिंग में सक्सेसफुल करियर का सपना देखने वाले स्टूडेंट्स के लिए मददगार साबित होंगे।
यह एग्जाम स्टूडेंट्स के लिए नीट, जी जैसे कॉम्पिटिटिव एग्जाम्स की बेस्ट कोचिंग पाने का रास्ता खोलता है, जो आक़ाश के एक्सपर्ट फैकल्टी द्वारा दी जाती है।इस प्रतिबद्धता को और मज़बूत करते हुए, आकाश अब इन्विक्टस ऐस टेस्ट लॉन्च कर रहा है। इस अवसर पर एईएसएल के राजपुर ब्रांच हेड अखिलेश पुरोहित, असिस्टेंट डायरेक्टर उत्तराखंड शिवनाथ कुमार, मृणाल आनंद व रोहित गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button