दावे- आपत्तियों की सुपर चैकिंग के तहत हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल में मुख्य निर्वाचन कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने किया स्थलीय निरीक्षण

– संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने हरिद्वार का किया स्थलीय निरीक्षण,
– सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जनपद ऊधमसिंह एवं नैनीताल का किया भ्रमण
देहरादून। प्रदेश में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम के निर्देश पर शनिवार को सीईओ कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों का भ्रमण कर स्थलीय निरीक्षण किया।
इसी क्रम में संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रकाश चंद्र दुम्का एवं उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी ने जनपद हरिद्वार का भ्रमण किया। इसके अतिरिक्त सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास ने जनपद ऊधम सिंह नगर एवं जनपद नैनीताल के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों स्थलीय निरीक्षण कर फॉर्म 6,7 एवं 8 की सुपर चैकिंग के अंतर्गत समीक्षा की।
संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रकाश चंद्र दुम्का ने जनपद हरिद्वार के विधानसभा रानीपुर, झबरेड़ा एवं उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री किशन सिंह नेगी ने पिरान-कलियर विधान सभा क्षेत्रों में सुपर चैकिंग की।
सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री मस्तू दास ने जनपद ऊधमसिंह नगर की जसपुर विधान सभा के भाग संख्या-15 तथा रूद्रपुर विधान सभा के भाग संख्या 38 एवं 87 में फर्मों की जांच की। सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जनपद नैनीताल की लालकुवां के भाग संख्या 62 एवं 71 तथा हल्द्वानी विधान सभा के भाग संख्या 106 में फॉर्म की जाँच कर सुपर चैकिंग की।
इस अवसर पर संबंधित क्षेत्रों के तहसीलदार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी एवं संबंधित बीएलओ और बीएलओ सुपरवाइजर आदि मौजूद रहे।




