उत्तराखण्ड

आवास और शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेमचंद डॉ अग्रवाल ने किया हरबंस कपूर स्मृति द्वार का लोकार्पण, अपने अनेक संस्मरणों को किया साझा

बिंदाल पुल पर मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण ने निर्मित किया है स्मृति द्वार, कार्यक्रम में विधायक सविता कपूर और खजान दास रहे मौजूद
देहरादून।प्रदेश के आवास और शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने रविवार को कैंट विधानसभा क्षेत्र के तहत बिंदाल पुल पर  वरिष्ठ विधायक स्वर्गीय हरबंस कपूर की स्मृति में मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण की ओर से निर्मित द्वार का लोकार्पण किया। उन्होंने इस अवसर पर स्वर्गीय हरबंस कपूर के साथ अपने अनेक संस्मरणों को साझा किया। बिंदाल पल के पास आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के आवास और शहरी विकास मंत्री डॉ अग्रवाल ने उत्तराखंड के वरिष्ठ विधायक स्वर्गीय हरबंस कपूर की स्मृति में निर्मित द्वार का लोकार्पण करने के बाद कहा कि यह उनकी याद में एक छोटा सा किया गया कार्य है। डॉ अग्रवाल ने कहा कि विधायक रहते हुए स्वर्गीय कपूर ने ऐसे अनेक कार्य किए हैं जिनको उत्तराखंड का जनमानस हमेशा हमेशा के लिए याद रखेगा।उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा को खड़ा करने और संगठन को चारों ओर फैलाने में उनका बहुत बड़ा योगदान रहा है ।डॉ अग्रवाल ने कहा कि स्वर्गीय कपूर के सानिध्य में  उन्होंने बहुत कुछ सीखा। वह हमेशा अपने विधानसभा क्षेत्र की जनता और प्रदेश के बारे में सोचते थे। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता महंत कृष्णागिरी महाराज ने की। कार्यक्रम में कैंट विधायक सविता कपूर राजपुर विधायक खजान दास, निवर्तमान मेयर देहरादून सुनील उनियाल गामा, भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, दायित्व धारी श्रीमती विनोद उनियाल, उद्यमी राकेश ओबेरॉय, वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल गोयल, विनय गोयल, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जोगिंदर पुंडीर,अशोक वर्मा, भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक और समाजसेवी लच्छू गुप्ता, राजकुमार तिवारी, मधु जैन, रमजान अली, मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता सुनील कुमार सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन स्वर्गीय कपूर के पुत्र अमित कपूर ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button