भाजपा के सदस्यता अभियान के प्रथम चरण में बने 13.5 लाख से ज्यादा सदस्य, अगले तीन रविवार प्रतिदिन 2 लाख से ज्यादा मेंबर बनाने का टारगेट
![भाजपा के सदस्यता अभियान के प्रथम चरण में बने 13.5 लाख से ज्यादा सदस्य, अगले तीन रविवार प्रतिदिन 2 लाख से ज्यादा मेंबर बनाने का टारगेट भाजपा के सदस्यता अभियान के प्रथम चरण में बने 13.5 लाख से ज्यादा सदस्य, अगले तीन रविवार प्रतिदिन 2 लाख से ज्यादा मेंबर बनाने का टारगेट](https://news99live.com/wp-content/uploads/2024/09/IMG-20240927-WA0116-780x470.jpg)
प्रदेश मुख्यालय में हुई प्रथम चरण की समीक्षा बैठक, प्रदेश पदाधिकारी , कई मंत्री और विधायक रहे मौजूद,
प्रथम चरण में सबसे अधिक सदस्यता वाले टॉप तीन विधायक, जनपद, विधानसभा और बूथों को किया गया सम्मानित
मुख्यमंत्री धामी बोले,इस अभियान में बनने वाला प्रत्येक सदस्य, विकसित उत्तराखंड से विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में निभाएगा अहम भूमिका ,
देहरादून । भाजपा संगठन पर्व के प्रथम चरण की प्रदेश समीक्षा बैठक शुक्रवार को आगामी सदस्यता अभियान कार्ययोजना निर्धारण के साथ संपन्न हुई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में पार्टी ने इस अभियान में अब तक बने सभी 13.5 लाख से अधिक सदस्यों को बधाई दी है । पार्टी दूसरे चरण में अगले 3 रविवार सदस्यता महाअभियान के तहत प्रतिदिन 2 लाख से अधिक सदस्य बनाने जा रही है । वहीं बैठक में प्रथम चरण में सबसे अधिक सदस्यता वाले टॉप तीन विधायक, जनपद, विधानसभा और बूथों को भी सम्मानित किया गया। साथ ही सक्रिय कार्यकर्ता अभियान की कार्य योजना को भी अंतिम रूप दिया गया।
पार्टी मुख्यालय में आयोजित आज की इस बैठक में प्रदेश सदस्यता टीम, जिला सदस्यता प्रभारी, विधानसभा सदस्यता प्रभारी एवं विधायकों के साथ प्रथम चरण की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान अपने संबोधन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रिकॉर्ड संख्या में लोगों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने के लिए प्रदेश नेतृत्व समेत सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी । उन्होंने कहा इस अभियान में बनने वाला प्रत्येक सदस्य, विकसित उत्तराखंड से विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में अहम भूमिका निभाने वाला है। हम सब इस अभियान से सिर्फ भाजपा के सदस्य ही नहीं अपितु राष्ट्रवादी लोगों के एकीकरण के प्रयास में जुटे हैं। बैठक में राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष नरेश बंसल, लोकसभा सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट,
राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश उपाध्यक्ष कल्पना सैनी, प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार, प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी, राजेंद्र बिष्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रदेश सदस्यता संयोजक कुलदीप कुमार, सहसंयोजक मुकेश कोली, कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल, सौरव बहुगुणा, विधायक विनोद चमोली, भरत चौधरी, विनोद कंडारी, किशोर उपाध्याय, सविता कपूर, सरिता आर्य, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला,प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान समेत प्रदेश सदस्यता टीम, पार्टी जिला अध्यक्ष, जिला सदस्यता संयोजक, विधानसभा सदस्यता संयोजक प्रमुख रूप से मौजूद रहे है।
15 अक्टूबर तक चलेंगे 3 और महा-अभियान: भट्ट
देहरादून ।प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि 2 सितंबर से 25 सितंबर तक अभियान के पहले चरण में पार्टी के सभी पदाधिकारियों, सांसदों, विधायकों एवं तमाम जनप्रतिनिधियों ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर प्रतिबद्धता से शानदार काम किया है। जिसकी गवाही है रिकॉर्ड 13 लाख 5 हजार सदस्य ऑनलाइन एवं 1 लाख 9 हजार ऑफलाइन सदस्यों का बनना, जिसके लिए सभी सदस्य एवं कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं ।
उन्होंने सदस्यता की गति पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि अब दैनिक औसत बढ़ाने के साथ ही 15 अक्टूबर तक 3 महाअभियान और भी चलाने हैं। यह महाअभियान अगले 3 रविवार 29 सितंबर, 6 अक्टूबर, 13 अक्टूबर को चलाए जाएंगे, जिसमे इन 3 महाअभियान वाले दिन हमें 2 लाख का आंकड़ा पार करना है। जिसमे हमे महाअभियान में प्रत्येक बूथ पर लगे बूथ प्रवासी के साथ 1 वरिष्ठ कार्यकर्ता को सदस्यता सहयोगी के रूप में नियुक्त करना है। इस दौरान प्रत्येक वरिष्ठ कार्यकर्ता को यह सुनिश्चित करना है कि वह न्यूनतम 200 सदस्य बनाने के बाद ही बूथ छोड़ें।
महाअभियान के तीनों दिन सभी सांसद, कैबिनेट मंत्री, दायित्वधारी, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष एवं निवर्तमान मेयर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करेंगे। इस पूरे दिन वह सदस्यता अभियान में भाग लें तथा अपनी सार्वजनिक गतिविधि न्यूनतम रखेंगे।
आगमी चरण में पार्टी को प्रदेश में प्रतिदिन सदस्यता की वर्तमान औसत संख्या 50 हजार को बढ़ाकर 1 लाख करने का लक्ष्य को हासिल करना है।
सदस्यता अभियान के शीर्ष तीन विधायकों को किया गया सम्मानित
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पहले चरण के महत्वपूर्ण उपलब्धियां को बैठक में सबके साथ साझा किया। जिसके तहत शीर्ष तीन विधायकों शीर्ष तीन जनपदों शीर्ष तीन विधानसभाओं को सम्मानित किया गया।
सर्वाधिक सदस्य बनाने वालों शीर्ष तीन विधायकों में सहदेव पुंडीर, सौरभ बहुगुणा, मदन कौशिक रहे।
वे शीर्ष तीन जनपद जिन्होंने लक्ष्य से अधिक सदस्य अब तक हासिल की है उनमें अल्मोड़ा, उत्तरकाशी एवं पौड़ी शामिल हैं।
इसी तरह लक्ष्य से अधिक सदस्यता हासिल करने वाली तीन विधानसभा रही अल्मोड़ा, देहरादून कैंट और टिहरी।
प्रदेश अध्यक्ष के बूथ पर पार्टी को हासिल वोटों से अधिक सदस्य बने
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने बताया कि प्रदेश में तीन ऐसे बूथ हैं जहां पिछले चुनावों में वहां पार्टी को मिले कुल मतों से भी अधिक सदस्य बनाने में सफल हुए हैं । जिसमे बद्रीनाथ सीट पर प्रदेश अध्यक्ष के बूथ क्रमांक 175, ऋषिकेश में बूथ क्रमांक 85 और विकास नगर में बूथ संख्या 8 शामिल हैं ।1000 से अधिक सदस्य बने वाले 150 कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया।