उत्तराखण्डदेहरादूनराजनीति
प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट बोले – कांग्रेस के सनातन विरोधी कृत्य का भाजपा करेगी पुरजोर विरोध

डेमोग्राफी कांग्रेस के लिए राजनैतिक मुद्दा, भाजपा के लिए सैद्धांतिक और सामाजिक कर्तव्य
देहरादून । भाजपा ने धर्म की राजनीति के कांग्रेसी आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि वह तुष्टिकरण की खातिर गलत करे और कोई उसकी चर्चा भी न करे , ऐसा संभव नहीं है।
प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने स्पष्ट किया डेमोग्राफी, राष्ट्रीय सुरक्षा कांग्रेस के लिए राजनीति का मुद्दा हो सकता है, लेकिन यह हमारे लिए सैद्धांतिक, वैचारिक और सामाजिक कर्तव्य का विषय है।
विभिन्न माध्यमों द्वारा पूछे गए मीडिया सवालों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा, जब जब प्रदेश में डेमोग्राफी बदलने की साजिश और धर्मांतरण के षडयंत्र उजागर होते हैं, सर्वाधिक तकलीफ कांग्रेस को ही होती है। अधिकांश मामलों में उंगलियां कांग्रेस सरकारों और नेताओं की तरफ ही उठती हैं। प्रत्येक प्रकरण में इनके नेता सनातन धर्म के विरोध और समुदाय विशेष के अपने वोट बैंक के पक्ष में खड़े हो जाते हैं। प्रदेश की देवभूमि छवि और शांत माहौल को बिगाड़ने वालों की साजिश में शामिल हो जाते हैं। लिहाजा कांग्रेस के शीर्ष नेताओं को भाजपा पर आरोप लगाने के बजाय अपने गिरेबाँ में झांकना चाहिए।
उन्होंने सिलसिलेवार ढंग से कांग्रेसी आरोपों का ज़बाब देते हुए कहा कि जो आज मुस्लिम यूनिवर्सिटी के ताबीज़ की बात करते हैं, उसका पहला हकदार तो सहसपुर का उनका वह मुस्लिम नेता है जिसने बैठक के अंदर की बात का बाहर आकर मीडिया में खुलासा किया। अब जब अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थान के नाम पर दी गई जमीन की पोल खुली, तो मुस्लिम यूनिवर्सिटी योजना की कड़ियां जुड़ने लगी हैं। कांग्रेस आज वहां स्थानीय लोगों के जमीन खरीदने की बात कर, गंभीर विषय को पीछे करना चाहती है। लेकिन एक भी शब्द निन्दा के, उन समुदाय विशेष के बाहरी भूमाफियाओं के लिए नहीं कह रही है। बेहतर होता थोड़ी चिंता वह हमारे भोलेभाले सैकड़ों लोगों की भी करते जिनके साथ कांग्रेसी वोट बैंकधारियों ने वहां लैंड फ्रॉड किया है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि प्रकरण की जांच हो रही है और सभी प्रभावितों को पूरा न्याय सुनिश्चित करवाया जाएगा।लिहाजा देवभूमि का देववत्व और सुरक्षा हमारा सर्वोच्च कर्तव्य है। अब कांग्रेस को ये सब राजनीति लगती है तो जनता उसका जवाब देती आई है और आगे भी देगी