उत्तराखण्डदेहरादूनराजनीति
भाजपा ने किया छात्र हित में फास्ट ट्रैक कोर्ट घोषणा का स्वागत – कैबिनेट मंत्री खजान दास ने कहा – भाजपा की प्राथमिकता देश का भविष्य, विपक्ष की मंशा उसका राजनीतिकरण

कहा – देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य हमारी सभी सरकारों की सर्वोच्च प्राथमिकता
देहरादून । भाजपा ने छात्र हित में पीएम मोदी द्वारा नकल के खिलाफ लिए जा रहे कड़े एक्शन और फास्ट ट्रैक कोर्ट की घोषणा का पुरजोर स्वागत किया है। कैबिनेट मंत्री खजान दास ने कहा कि हमारी सरकारों की प्राथमिकता देश का भविष्य है और विपक्ष की मंशा उसका राजनीतिकरण है। उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा अपने संवैधानिक अधिकारों का दुरुपयोग कर पीएम सुरक्षा प्रोटोकॉल तोड़ने के राजनैतिक प्रपंच की कड़े शब्दों में भर्त्सना की।
पार्टी मुख्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए खजान दास ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के लिए छात्रों का हित सबसे महत्वपूर्ण है और वे इसे सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निर्णय ले रहे हैं। उनके नेतृत्व में देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य हमारी सभी सरकारों की सर्वोच्च प्राथमिकता है। लिहाजा युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने आज प्रधानमंत्री द्वारा लिए उस निर्णय का पुरजोर स्वागत किया है जिसमें पेपर लीक के सभी मामलों में दोषियों को जल्द से जल्द कठोर दंड देने के लिए, केस के त्वरित निस्तारण के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स का गठन किया जाएगा। इस संबंध में निर्देश दे दिए गए हैं कि संबंधित विभाग आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।
उन्होंने छात्र हितों को सुरक्षित करने के लिए, केंद्र सरकार द्वारा लिए जा रहे महत्वपूर्ण कदमों की विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि अब नीट पेपर लीक मामले के आरोपियों पर सार्वजनिक परीक्षा अनुचित साधनों की रोकथाम अधिनियम, 2024 के तहत मुकदमा चलाया जाएगा।

इसके तहत नीट पेपर लीक से जुड़े मामलों की रोजाना सुनवाई होगी, ताकि जांच और ट्रायल में देरी न हो और जल्द फैसला आ सके। विशेष अदालतों के गठन से न सिर्फ आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई तेज होगी, बल्कि सार्वजनिक परीक्षाओं की पारदर्शिता और विश्वसनीयता को लेकर भी मजबूत संदेश जाएगा। साथ ही भविष्य में पेपर लीक और संगठित नकल जैसे अपराधों पर प्रभावी रोक लगाने में भी मदद मिलेगी। सीबीआई भी नीट पेपर लीक मामले में अपनी जांच लगभग पूरी कर चुकी है और जल्द ही 13 गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जायेगी।
पत्रकार वार्ता के दौरान प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, सह प्रभारी राजेंद्र नेगी एवं प्रदेश प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी भी उपस्थित रहे।
भाजपा सरकारों ने ही नकल समस्या के समाधान पर ठोस कदम उठाये : दीप्ति रावत
इस मौके पर प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत ने कहा कि नकल और पेपर लीक पर रोकथाम में पीएम मोदी के मार्गदर्शन में धामी सरकार ने शानदार एवं ऐतिहासिक कार्य किए हैं। सबसे कठोर नकल कानून के संरक्षण में प्रदेश से नकल माफियाओं का पूरा सफाया किया है। सैकड़ों नकल अपराधी सलाखों के पीछे किए और पारदर्शी एवं ईमानदार परीक्षा प्रक्रिया का मजबूत ढांचा तैयार किया गया। जिसका नतीजा रहा कि 40 हजार से अधिक सरकारी नियुक्तियां का सर्वकालिक रिकॉर्ड कायम हुआ हैं वो भी बिना किसी अनियमितता और भ्रष्टाचार के आरोपों के। विगत वर्षों में जो प्रकरण संज्ञान में आया, उस पर त्वरित कठोरतम कार्रवाई की गयी, युवाओं की इच्छा अनुशार सीबीआई जांच से लेकर दोबारा परीक्षा तक संपन्न कराई गई।