उत्तराखण्डदेहरादूनराजनीति
भाजपा महिला मोर्चा ने प्रदेशव्यापी प्रदर्शन कर फूंका कांग्रेस का पुतला – अंकिता हत्याकांड में कांग्रेस फैला रही है भ्रम : रुचि चौहान

कहा – जनता को कर रही गुमराह,
कांग्रेस पर लगाया ‘सियासी रोटियां’ सेकने का लगाया आरोप
देहरादून । भाजपा महिला मोर्चा के नेतृत्व प्रदेश भर में रविवार को अंकिता मर्डर पर भ्रम की राजनीति करने वाली कांग्रेस का पुतला फूंका । सभी सांगठनिक जिला मुख्यालयों में हुए इस विशाल विरोध प्रदर्शन को लेकर महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रुचि चौहान भट्ट ने कहा कि एजेंडा विहीन कांग्रेस, अनैतिक राजनीति की पराकाष्ठा से दिवंगत बेटी को अपमानित करने का पाप कर रही हैं।
रविवार को हुए पुतला दहन और विरोध प्रदर्शन कार्यकर्मों की जानकारी देते हुए महिला मोर्चा अध्यक्ष ने बताया कि कांग्रेस की नकारात्मक और अमर्यादित राजनीति से प्रदेश में आक्रोश व्याप्त है। जिसके प्रकटीकरण और जनता के सामने कांग्रेस का असली चेहरा लाने के लिए पार्टी के सभी 19 सांगठनिक जिलों में कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया है।
उन्होंने कांग्रेस पर इस संवेदनशील मुद्दे का राजनीतिकरण करने का गंभीर आरोप लगाया है। कांग्रेस पार्टी के पास प्रदेश के विकास के लिए कोई स्पष्ट विजन या एजेंडा नहीं है। यही वजह है कि साढे तीन साल तक चुप रहने के बाद अब इस मुद्दे को लेकर जनता को फिर से गुमराह करने का काम कर रही है। उन्होंने सीधे आरोप लगाया कि जैसे-जैसे 2027 के विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहा हैं, कांग्रेस अपनी खोई हुई जमीन तलाशने के लिए जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। अंकिता भंडारी हत्याकांड जैसे मामले पर कांग्रेस द्वारा राजनीतिक रोटियां सेकना, उसकी हताशा को दर्शाता है।
रुचि चौहान भट्ट का कहा, एसआईटी जांच के एक वरिष्ठ अधिकारी पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि इस मामले में कोई ‘वीआईपी’ संलिप्त नहीं था।मामले के सभी पहलुओं की अत्यंत सूक्ष्मता और गंभीरता के साथ जांच की गई है। कांग्रेस पार्टी के पास जनहित का कोई मुद्दा नहीं है। कांग्रेस पार्टी महज अपनी सियासी रोटियां सेकने के लिए नाटकबाजी कर रही है। कांग्रेस पार्टी गुमराह करने वाली सियासत से बाज नहीं आ रही है।
वहीं स्पष्ट किया कि भाजपा महिला मोर्चा ने आक्रामक रुख अख्तियार कर लिया है और अब आगे भी कांग्रेस पार्टी के झूठे आरोपों को बेनकाब किया जाएगा।
पुतला दहन के देहरादून महानगर में हुए कार्यक्रम में मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट, महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल, महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष सुमन सिंह समेत भरी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुई।