उत्तराखण्डखेलदेहरादूनराष्ट्रीय

देवभूमि से खेल भूमि बना उत्तराखंड: राष्ट्रीय खेलों में पदकों का शतक (101) लगा  रचा इतिहास

देवभूमि के सवा करोड़ लोगों के लिए यह आनंदित करने वाला पल,
राष्ट्रीय खेलों के इतिहास में पहली बार टॉप फोर में पंहुचा उत्तराखंड
प्रदेश के इन 101 पदकों में 24 गोल्ड मेडल शामिल 

एस. आलम अंसारी 

देहरादून । देवभूमि में चल रहे 38वे राष्ट्रीय खेलों में  मेजबान उत्तराखंड ने पदकों का शतक लगाकर एक नया इतिहास रच दिया है। राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 24 पदकों का था, जिसे इस बार उसने कहीं पीछे छोड़ दिया है। गुरुवार को उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण  सहित चार पदक जीतकर
प्रदेश के पद की संख्या 100 तक पहुंचाई और मेडल टेली में चौथे नंबर पर ला दिया।
राष्ट्रीय खेलों के इतिहास में पहली बार उत्तराखंड के टॉप 4 में पहुंचने को खेल मंत्री रेखा आर्या ने ऐतिहासिक पल बताया है।
इन राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड को  मॉडर्न पेंटाथ्लान में दो एथलीट्स सक्षम सिंह और ममता खाती ने एक ही दिन में तीन-तीन गोल्ड मेडल जीतकर गोल्डन हैट्रिक लगाई। वहीं दूसरी ओर अंकित ध्यानी ने एथलेटिक्स में सफलता का परचम लहराते हुए पहले 3000 मी स्टीपलचेज इवेंट में गोल्ड जीता और उसके बाद 5000 मीटर दौड में भी अंकिता ध्यानी ने स्वर्ण पदक जीता। कैनोइंग और क्याकिंग में भी पी.सोनिया ऐसी खिलाड़ी रही जिन्होंने दो गोल्ड मेडल जीते हैं। पिछली बार गोवा में आयोजित 37वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड ने कुल 24 मेडल जीते थे। इनमें 3 गोल्ड, 6 सिल्वर, और 14 ब्रॉन्ज़ मेडल शामिल थे। उत्तराखंड तब अंक तालिका में उत्तराखंड 25वें स्थान पर रहा था। इस बार गुरुवार तक स्वर्ण पदकों की संख्या 23 रही। जबकि 34 रजत और 43 कांस्य पदक भी मेजबान प्रदेश के खाते में आए हैं। उत्तराखंड की इस सफलता ने निश्चित रूप से देवभूमि को खेल भूमि के रूप में स्थापित कर दिया है।
नेशनल गेम्स में कब कैसा रहा उत्तराखंड का प्रदर्शन
गोवा में आयोजित 37वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड ने 24 मेडल जीते थे। इनमें 3 गोल्ड, 6 सिल्वर, और 14 ब्रॉन्ज़ मेडल शामिल थे. इस तरह, अंक तालिका में उत्तराखंड 25वें स्थान पर रहा था।
साल 2022 में गुजरात में आयोजित 36वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड ने 18 मेडल जीते थे।
साल 2014 में केरल में आयोजित 35वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड ने 19 मेडल जीते थे।
साल 2011 में रांची में आयोजित 34वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड ने 13 मेडल जीते थे।
साल 2007 में गुवाहाटी में आयोजित 33वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड ने 13 मेडल जीते थे।
साल 2002 में हैदराबाद में आयोजित 32वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड ने 10 मेडल जीते थे।
पदक विजेताओं को खेल मंत्री रेखा आर्या ने दी बधाई
देहरादून ।  उत्तराखंड के लिए पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को खेल मंत्री रेखा आर्या ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। खेल मंत्री ने कहा कि खिलाड़ियों के पराक्रम से देवभूमि अब खेल भूमि बन चुकी है।
गुरुवार को टिहरी में चल रही कैनोइंग एंड क्याकिंग इवेंट में उत्तराखंड के खिलाड़ी पी सोनिया ने गोल्ड मेडल जीता । इन राष्ट्रीय खेलों में यह सोनिया का दूसरा गोल्ड मेडल है, उन्होंने एक दिन पहले ही टीम इवेंट में भी गोल्ड मेडल जीता था। खेल मंत्री रेखा आर्या ने 2 दिन में दो गोल्ड जीतने पर सोनिया को विशेष रूप से शुभकामनाएं दी। खेल मंत्री ने कहा कि उनकी उपलब्धि से आम लोग भी इस खेल के बारे में जानने लगे हैं। इसके अलावा गुरुवार को इसी खेल में उत्तराखंड में टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीता है। शाम के समय देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही नेट बाल स्पर्धा में भी उत्तराखंड के हिस्से में सिल्वर मेडल आया। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि हमारे खिलाड़ियों ने अपना काम शानदार तरीके से किया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के गांव गांव से आए यह एथलीट आने वाले वर्षों में दुनिया के फलक पर अपना परचम लहराएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button