उत्तराखण्डदेहरादूनराजनीति

उत्तराखंड में अराजकता का माहौल की कोशिश करने वालों का हो बहिष्कार: मनवीर चौहान

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ अशोभनीय और हिंसक वीडियो से गुस्से में है जनता
देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ सोशल मीडिया में आपत्तिजनक वीडियो के विरोध में पार्टी कार्यकर्ताओं ने राज्य भर में प्रदर्शन कर विरोध जताया। उन्होंने आम लोगों से भी ऐसे अराजक, विघटनकारी और माहौल खराब करने वाले लोगों से सजग रहने तथा उनके सामाजिक बहिष्कार की अपील की है।
प्रदेश मीडिया प्रभारी  मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि इस अपमानजनक, अशोभनीय और हिंसा को बढ़ावा देने वाले वायरल वीडियो से राज्यवासी बेहद नाराज हैं। जिसके चलते प्रदेश कार्यकर्ताओं द्वारा राज्य के कई जिलों मे असंतोष एवं आक्रोश का इजहार किया गया। जगह जगह विरोध प्रदर्शन के जरिये अराजक प्रवृत्ति का पुतला दहन कर समाज के ऐसे अराजक तत्वों को कड़ा संदेश दिया।उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का स्पष्ट मत रहा है कि ऐसी गतिविधियों को अंजाम देने वालों के खिलाफ कानूनी सख्ती दिखाने का समय आ गया है, ताकि अभिव्यक्ति की आजादी का दुरूपयोग, किसी की छवि खराब करने या किसी के खिलाफ भड़काने के लिए कोई व्यक्ति नहीं कर सके।चौहान ने कहा कि सभी जानते हैं कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  महेंद्र भट्ट बेहद सरल, शालीन, संवेदनशील और गंभीर प्रकृति के व्यक्ति हैं। जिसका लाभ उठाते हुए पूर्व में भी उनके बयानों पर भ्रम फैलाकर, सोशल मीडिया पर उनकी छवि खराब करने का प्रयास किया गया। लेकिन ये वायरल वीडियो, ऐसी कोशिशों और षड्यंत्रों की पराकाष्ठा है, जो पूर्णतया  बर्दाश्त के काबिल नही है। विरोध एवं आलोचना करने का सभी को अधिकार है। लेकिन वह मर्यादा के दायरे मे होना चाहिए। वीडियो में जो दिखाया गया वह बेहद अलोकतांत्रिक और सीधे सीधे हिंसा का प्रकटीकरण है। फिलहाल दुर्भावना और साजिश के तहत किए इस पूरे प्रकरण को सरकार संज्ञान में लेते हुए कानूनी कार्यवाही करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button