उत्तराखण्डदेहरादूनपिथौरागढ़

उत्तराखंड में एक और बड़ा हादसा- पिथौरागढ़ में यात्रियों से भरा वाहन नदी में गिरा, 8 की मौत , सीएम ने दुर्घटना पर जताया गहरा दुख

मृतकों में दो स्कूली बच्चे भी शामिल ,  छह लोग घायल
पिथौरागढ़ । उत्तराखंड में एक और बड़ा हादसा सामने आया है। मंगलवार को पिथौरागढ़ में सवारियों से भरा वाहन नदी में जा गिरा  I बताया जा रहा है कि हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो स्कूली बच्चे भी शामिल हैं। वहीं, छह लोग घायल हुए हैं।
जानकारी के मुताबिक, वाहन मुवानी से बोकटा जा रहा था , जो  मुवानी क्षेत्र के भंडारी गांव के पास दुर्घटना का शिकार हो गया I जानकारी के अनुसार, शाम करीब पांच बजे जिला मुख्यालय से लगभग 52 किलोमीटर दूर यह हादसा हुआ है। वाहन में करीब 14 लोग थे। जीप के नदी में गिरते ही चीख पुकार मच गई। मौके पर आठ लोगों की मौत हो गई। वहीं, 6 यात्री गंभीर रूप से घायल हैं। स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस की मदद से राहत-बचाव कार्य चलाया गया।
घायलों को नदी से निकालकर सड़क तक पहुंचाने के बाद जिला अस्पताल भेजा गया है। सभी मृतक बोकटा के बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद बोकटा गांव में कोहराम मच गया।
वहीं घटना की जानकारी देते हुए एसएसपी रेखा यादव ने बताया कि वाहन मुवानी से बोकटा की तरफ जा रहा था कि अचानक वाहन का नियंत्रण बिगड़ गया I जिसके बाद वाहन अपने अंतिम स्टेशन पर पहुंचने से कुछ कदम पहले ही नदी में जा गिरा I इस घटना में मौके पर ही 8 लोगों की मौत हो गई हैI जबकि 6 लोगों को गंभीर घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया हैI घटना के बाद
रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।
मुख्यमंत्री ने दुर्घटना पर जताया दुःख
देहरादूनI पिथौरागढ़ जनपद में एक यात्री वाहन के अनियंत्रित होकर नदी में गिर जाने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यह दुर्घटना अत्यंत पीड़ादायक है।
मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन और राहत-बचाव दलों को रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने यह सुनिश्चित करने को कहा है कि घायलों को समय पर उचित एवं निशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button