उत्तराखण्डदेहरादून

कैबिनेट मंत्री  जोशी ने किया राजेन्द्र नगर में नवनिर्मित पार्क का लोकार्पण, कहा – नागरिकों को बेहतर जीवनशैली और स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता

एमडीडीए ने 53.26 लाख में कराया है पार्क का जीर्णाेद्धार कार्य
देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की और से मसूरी विधानसभा क्षेत्र के राजेन्द्र नगर गली नंबर 04 स्थित पार्क के उद्यानीकरण के तहत जीर्णाेद्धार कार्य का प्रदेश के कृषि एवं सैनिक कल्याण मंत्री  जोशी ने लोकार्पण किया। इस पार्क का जीर्णाेद्धार कार्य रुपये 53.26 लाख में सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री  जोशी ने कहा कि राजेन्द्र नगर क्षेत्र के निवासियों की लंबे समय से पार्क के जीर्णाेद्धार एवं सौंदर्यीकरण की मांग थी, जिसे पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ पार्कों एवं सार्वजनिक स्थलों का विकास भी आवश्यक है, ताकि स्थानीय नागरिकों को स्वच्छ, सुंदर और बेहतर वातावरण मिल सके। मंत्री ने कहा कि शहरों के विकास का उद्देश्य केवल सड़क एवं भवन निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि नागरिकों को बेहतर जीवनशैली और स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराना भी सरकार की प्राथमिकता है। पार्कों का विकास बच्चों, युवाओं, बुजुर्गों और क्षेत्रवासियों के लिए उपयोगी सार्वजनिक स्थान के रूप में महत्वपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्यों को निरंतर गति दी जा रही है। उन्होंने कहा कि पेयजल उपलब्धता सहित सामुदायिक भवन निर्माण की कार्यवाही भी जल्द हो जाऐगी।इस अवसर पर पार्षद नंदिनी शर्मा ने क्षेत्र के विकास कार्य के लिए कैबिनेट मंत्री  जोशी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपने वार्डवासियों को भी बधाई दी।

कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष प्रदीप रावत, कंचन ठाकुर, राकेश जोशी, सोसाइटी के अध्यक्ष डीपी सैनी, दीपक सकलानी, संदीप कुमार, अंकित जोशी, यशवीर चौहान, गुरपाल सिंह, संजय गुप्ता, डीडी अरोरा, एमडीडीए के ईई सुनील कुमार सहित स्थानीय जनता उपस्थित रहे।
कैबिनेट मंत्री ने किया 87 वर्षीय मोहन लाल गांधी का सम्मान,समाज के लिए बताया प्रेरक
कैबिनेट मंत्री जोशी ने कहा कि मुझे अत्यंत प्रसन्नता और गर्व की अनुभूति हो रही है कि हम सभी के बीच 87 वर्षीय मोहन लाल गांधी का सम्मान करने का अवसर प्राप्त हुआ है। उन्होंने यह सिद्ध किया है कि सीखने और ज्ञान अर्जित करने की कोई उम्र नहीं होती। 87 वर्ष की आयु में भी उनका अध्ययन के प्रति उत्साह और निरंतर कुछ नया सीखने की ललक हम सभी के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने लगातार अध्ययन करते हुए विभिन्न डिग्री एवं डिप्लोमा प्राप्त किए हैं। यह उपलब्धि केवल उनकी व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि समाज के लिए एक प्रेरक संदेश है कि यदि मन में सीखने की इच्छा और दृढ़ संकल्प हो, तो उम्र कभी बाधा नहीं बन सकती।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button