उत्तराखण्डदेहरादूनराजनीति

भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा ने  मसूरी विधानसभा क्षेत्र के सक्रिय सदस्य सम्मेलन में कहा – पार्टी की गौरवशाली विरासत को आत्मसात करें कार्यकर्ता 

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का कार्यकर्ताओं से आहवान, हर घर तक पहुँचाएं डबल इंजन सरकार की योजनाएं
देहरादून। देहरादून के सालावाला स्थित दून कॉम्प्लेक्स में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के सक्रिय सदस्यता सम्मेलन में पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्जवलन और राष्ट्रगीत के साथ हुई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा ने  जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी के विश्व की नंबर एक पार्टी बनने तक के संघर्षमय सफर को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि यह सफलता उन असंख्य कार्यकर्ताओं के समर्पण, त्याग और अथक परिश्रम का परिणाम है, जिन्होंने संगठन को मजबूत करने के लिए जीवनभर निःस्वार्थ सेवा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पार्टी की गौरवशाली विरासत को आत्मसात करें और आने वाले चुनावों में संगठन को और मजबूत बनाएं। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा ने कहा कि भाजपा ने परिवारवाद जातिवाद की राजनीति दरकिनार कर महिलाओं को प्रतिनिधित्व करने का अवसर दिया है।इस दौरान देहरादून मेयर सौरभ थपलियाल और भाजयुमो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने भी  कार्यक्रम को सम्बोधित किया।
इस अवसर पर मसूरी नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी, राज्यमंत्री डॉ.देवेंद्र भसीन, भाजयुमो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, राजीव गुरुंग, सुरेंद्र राणा, राकेश रावत, आर.एस. परिहार, ज्योति कोटिया, अंकित जोशी, आशीष थापा, विनय गुप्ता, निरंजन डोभाल सहित कई लोग उपस्थित रहे।
भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक विचारधारा: जोशी
देहरादून।कैबिनेट मंत्री जोशी ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं बल्कि एक विचारधारा है, जो सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के सिद्धांत पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन और उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा सरकार विकल्प रहित संकल्प के ध्येय के  साथ प्रदेश को विकास के शिखर पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है। मंत्री जोशी ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने अनेक ऐतिहासिक फैसलों को साकार किया है।
जोशी ने आगे कहा कि भाजपा का लक्ष्य केवल सत्ता प्राप्त करना नहीं, बल्कि अंत्योदय के सिद्धांत पर समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुँचाना है। सम्मेलन के दौरान मंत्री जोशी ने पार्टी की संगठनात्मक मजबूती पर भी बल दिया और कहा कि सक्रिय सदस्य ही पार्टी की रीढ़ होते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर मजबूत पकड़ बनाने और जन संवाद को बढ़ावा देने का आग्रह किया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button