उत्तराखण्डदेहरादूनराजनीति

Uttarakhand – कांग्रेस की रैली से उठी संविधान रक्षा की आवाज़, कहा, संविधान बचाओ, देश बचाओ

एक मंच पर नजर आए कांग्रेस के सभी दिग्गज,
राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट ने किया भ्रष्टाचार और नफरत के खिलाफ पूरी ताकत से लड़ने का आह्वान
देहरादून। राजधानी देहरादून के रेंजर्स कॉलेज ग्राउंड में आयोजित कांग्रेस की ‘संविधान बचाओ रैली’ में हजारों कार्यकर्ताओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। मंच पर कांग्रेस के सभी दिग्गज नेताओं की एकजुट उपस्थिति ने यह साफ कर दिया कि आगामी चुनाव में पार्टी पूरी ताकत से उतरने को तैयार है। सभी दिग्गजों की मंच पर मौजूदगी ने कार्यकर्ताओं में नया जोश भर दिया।

बुधवार को रेंजर्स कॉलेज ग्राउंड में आयोजित कांग्रेस की ‘संविधान बचाओ रैली’ में बतौर मुख्य अतिथि, पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भाजपा सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि देश में नफरत का माहौल फैलाया जा रहा है, ताकि असली मुद्दों से ध्यान हटाया जा सके। उन्होंने कहा कि आतंकवाद से निपटने में केंद्र सरकार असफल रही है और पहलगाम की घटना में खुफिया तंत्र की विफलता को खुद सरकार ने स्वीकार किया है। उन्होंने यह भी कहा कि ‘कांग्रेस ने आतंकवाद से लड़ते हुए दो प्रधानमंत्री और कई बड़े नेता खोए, मगर कभी झुकी नहीं। आज भी कांग्रेस संविधान और देश की अखंडता की रक्षा के लिए डटी है’।
पायलट ने कहा कि हम संकट की इस घड़ी में पूरे मनोबल के साथ केंद्र सरकार के साथ खड़े हैं व हमारे नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री से तत्काल संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है जिससे आतंकवाद के खिलाफ एकजुट भारत का संदेश पूरे विश्व को जाय। पायलट ने भाजपा पर देश में नफरत का वातावरण फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि इनकी केंद्र व राज्य की सरकारों जनता के सवालों के जवाब देने में असमर्थ हैं, महंगाई आसमान छू रही है और बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है मगर सरकार ने इन सवालों का आसान तरीका खोज लिया है नफरत फैलाओ और सवालों से छुटकारा पाओ।
इस मौके पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की कार्यसमिति सदस्य सरदार गुरदीप सिंह सप्पल ने कहा कि आज देश के संविधान के सभी स्तंभों पर भाजपा प्रहार कर रही है। उन्होंने कहा कि मीडिया,कार्यपालिका,विधायिका और यहां तक कि अब न्यायपालिका पर भी आरएसएस व भाजपा सीधे प्रहार कर रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सड़क से सदन तक जनता के सवालों पर लगातार संघर्ष कर रही है। पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने भी जम कर भाजपा सरकार पर हमला बोला और कार्यकर्ताओं से संघर्ष का आह्वान किया। प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा की अध्यक्षता में संपन्न हुई इस रैली में पूर्व मुख्यमंत्री हरिश रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य,पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह व पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल व पूर्व मंत्री डॉक्टर हरक सिंह रावत पूरी रैली में एक मंच पर रहे और इन सभी ने रैली को संबोधित किया। संविधान बचाओ रैली में उप नेता भुवन कापड़ी, पूर्व मंत्री विधायक तिलक राजबेहड़, विधायक ममता राकेश,विधायक मनोज तिवारी ,विधायक फुरकान अहमद, विधायक गोपाल राणा,विधायक विक्रम सिंह नेगी, विधायक वीरेंद्र जाती, विधायक सुमित हृदयेश,विधायक अनुपमा रावत,विधायक मदन सिंह बिष्ट,विधायक रवि बहादुर,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल,पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवान, पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक मनोज रावत, पूर्व विधायक ओम गोपाल रावत,पूर्व विधायक राजकुमार ,महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी, जिला अध्यक्ष मोहित उनियाल, राकेश राणा,राहुल छिमवाल, दिनेश चौहान, मनीष, कुंवर सजवान, अंजू लूंठी,युवा कांग्रेस अध्यक्ष सुमित भुल्लर,महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला,एनएसयूआई अध्यक्ष विकास नेगी,सेवा दल प्रदेश अध्यक्ष हेमा पुरोहित,अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष मदन लाल , बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉक्टर प्रदीप जोशी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चमन सिंह चौहान,प्रदेश महामंत्री संजय पालीवाल,विजय सारस्वत,प्रदेश महामंत्री नवीन,याकूब सिद्दीकी ,जोशी, गरिमा मेहरा दसौनी,डाक्टर प्रतिमा सिंह,राजेंद्र शाह,अभिनव थापर,दिनेश कौशल,लाल चंद शर्मा,अरुण वाल्मीकि,कमर सिद्दीकी , आनन्द सिंह पुंडीर,राम गोपाल वर्मा,तेलु राम, उर्मिला थापा,परिणीता बड़ौनी, मंजू तोमर समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता रैली में शामिल रहे।

अब उत्तराखण्ड में कांग्रेस सरकार लाने का समय : सचिन पायलट
सचिन पायलट ने मंच से स्पष्ट कहा कि वह उत्तराखंड कांग्रेस को हरसंभव सहयोग देने को तैयार हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि अब समय है एकजुट होने का, संघर्ष करने का और प्रदेश में कांग्रेस सरकार लाने का।
पायलट ने उत्तराखंड के कार्यकर्ताओं और नेताओं से आह्वान किया कि 2027 में कांग्रेस को सत्ता में लाना हमारा संकल्प है। इसके लिए घर-घर जाकर बताना होगा कि भाजपा क्या छुपा रही है, और हम क्या बचा रहे हैं। संविधान, लोकतंत्र और आमजन की आवाज़ कांग्रेस ही बचा सकती है। उन्होंने वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश  रावत की भूमिका की तारीफ की और कार्यकर्ताओं से कहा कि जनता ही असली ताकत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button