उत्तराखण्डदेहरादून
कैबिनेट मंत्री जोशी से की नेपाल मूल की अभिनेत्री एलिजा गौतम ने की मुलाकात

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से रविवार को उनके कैंप कार्यालय में नेपाल की अभिनेत्री एवं नेपाल के एक निजी समाचार चैनल की संस्थापक एलिजा गौतम ने भेंट की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने उन्हें संगध उत्पादों से निर्मित किट भी भेंट की। काबीना मंत्री ने नेपाली अभिनेत्री का उत्तराखण्ड आगमन पर स्वागत किया। इस दौरान गजेंद्र ओझा भी उपस्थित रहे।





