उत्तराखण्डदेहरादून

वरिष्ठ भाजपा नेता जोगेंद्र पुंडीर ने किया राज्य आंदोलनकारियों और विशिष्ट व्यक्तियों को  सम्मानित 

सभी से समर्पण के साथ उत्तराखंड की समृद्धि और विकास में अपने अपने स्तर पर सहयोग करने का किया आह्वान
देहरादून।उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती के मौके एवं भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पार्टी के वरिष्ठ नेता जोगेंद्र सिंह पुंडीर के जन्मदिवस पर “राज्य आंदोलनकारियों” को सम्मानित किया
।कैंट विधानसभा क्षेत्र में जीएमएस रोड स्थित
चौधरी फार्म हाउस में आयोजित एक भव्य समारोह में भारतीय जानता पार्टी के वरिष्ठ  नेता जोगेंद्र पुंडीर  ने राज्य आंदोलनकारियों एवं विभिन्न  धार्मिक, पर्यावरण एवं सामाजिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर जोगेंद्र पुंडीर ने राज्य आंदोलन में अपने प्राणों की आहुति देने वाले आंदोलनकारियों को याद करते हुए वरिष्टजनो के साथ दीप प्राज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जोगेंद्र पुंडीर ने कहा कि “मैं स्वयं को सौभाग्यशाली मानता हूं  कि मुझे रजत जयंती समारोह एवं अपने जन्मदिवस पर उन लोगों को सम्मानित करने का अवसर प्राप्त हुआ है, जिन्होंने अपने जीवन का लम्बा समय देते हुए राज्य आंदोलन में प्रतिभाग किया ओर एक पर्वतीय राज्य का निर्माण किया। पुंडीर  ने कहा कि ये हमारी नैतिक जिम्मेदारी है कि जैसा स्वस्थ ओर अच्छा राज्य हमें राज्यांदोलनकारियों ने बना कर दिया है, वैसे ही समर्पण के साथ हम भी इस राज्य की समृद्धि और विकास में अपने अपने स्तर पर सहयोग करें।  कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न पर्वतीय क्षेत्रों से आए सांस्कृतिक कलाकारों ने अपनी अपनी प्रस्तुति दी, जिसमें नन्दा राजजात यात्रा की झांकी ओर झुमैलो प्रमुख आकर्षण के केंद्र रहे ।
वरिष्ट आंदोलनकारियों में सुशीला ध्यानी, विजय जुयाल, कमला भट्ट, पुष्पा गौड़, पुष्पलता सिलमाणा, मीरा कठैत, मधु डोभाल, शकुंतला ध्यानी, आदि लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही ।
इस अवसर पर आदित्य कोठारी, सुनील उनियाल “गामा”, कैलाश पंत, सुरेंद्र चौहान, विनोद पंवार, आशीष शर्मा, राहुल चौहान, संदीप राणा, विशाल कुमार, गुरमीत सिंह, जीएस बेदी, अंकित अग्रवाल, प्रवीण नेगी, बबीता गुप्ता, विनोद रावत, रेनू देवी, रजनी देवी, मीनाक्षी मौर्या, महेंद्र कुकरेजा,गोविंद मोहन, बबलू बंसल, मीरा कठैत, विशाल कुमार, अनीता मल्होत्रा, सुमन सिंह, सूरज प्रकाश भाटिया, उदय दत्ता, राजेश सेन, अमित चौधरी, राज डिमरी, संजू गुप्ता, रेखा निगम, मनोज कंबोज, सुषमा पंवार, जसमोद चौधरी आदि उपस्थित रहे ।
कहा – आने वाले समय में उत्तराखंड निश्चय ही बनेगा देश – दुनिया की आध्यात्मिक राजधानी 
देहरादून। भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता जोगेंद्र पुंडीर ने देश के प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  को विशेष धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि यह हम सब प्रदेशवासियों का सौभाग्य है कि हमारे युवा प्रदेश के 25 वर्ष पूर्ण होने पर रजत जयंती के अवसर पर पीएम ने उत्तराखंड आकर समारोह की शोभा बढ़ाई और प्रदेश को 8260 करोड़ की विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात दी।  पुंडीर ने कहा कि आने वाले समय में उत्तराखंड निश्चय ही देश दुनिया की आध्यात्मिक राजधानी बनेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button