आईएमए की पीओपी के बाद इंडियन आर्मी को मिले 419 जांबाज अधिकारी , अनिल नेहरा स्वॉर्ड ऑफ ऑनर और सिल्वर मेडल

श्रीलंका के सेना प्रमुख लासंथा रोड्रिगो
ने ली परेड की सलामी,
9 मित्र देशों के 32 जेंटलमैन कैडेट भी हुए पास आउट ,अकादमी से इस बार पास आउट होने वाले जेंटलमैन कैडेट्स की कुल संख्या रही 451
देहरादून।भारतीय सैन्य अकादमी ( आईएमए) देहरादून की शनिवार को हुई पासिंग आउट परेड में भारतीय सेना को 419 युवा जांबाज अफसर मिल गए ।
देश के साथ ही 9 मित्र देशों के 32 जेंटल मैन कैडेट भी पास आउट हुए हैं जो भविष्य में अपने देश की सेनाओं का हिस्सा बनेंगे । इस तरह विदेशी कैडेट्स को मिलाकर भारतीय सैन्य अकादमी से इस बार पास आउट होने वाले जेंटलमैन कैडेट्स की कुल संख्या 451 रही। आईएमए की पासिंग आउट परेड में जेंटलमैन कैडेट ने अपना तन, मन और जीवन देश को समर्पित करने की शपथ ली।
आईएमए की पासिंग आउट परेड की शुरुआत सुबह 6:38 बजे मार्कर्स कॉल के साथ हुई। श्रीलंका के सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल बीकेजीएम लासंथा रोड्रिगो ने रिव्यूइंग ऑफिसर के रूप में परेड की सलामी ली। । श्रीलंका के सेना प्रमुख बाइकेजीएम लासंथा रोड्रिगो ने स्वार्ड ऑफ़ ऑनर और सिल्वर मेडल पाने वाले अनिल नेहरा को सम्मानित किया. इसके बाद रोनित रंजन को गोल्ड मेडल मिला, जबकि अनुराग वर्मा को ब्रॉन्ज मेडल दिया गया। नेहरा को मिला स्वॉर्ड ऑफ ऑनर पासिंग आउट
परेड के दौरान बेस्ट कैडेट और कंपनी की जब इसकी घोषणा की गई तो आईएमए देहरादून का परेड समारोह स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इस दौरान स्वॉर्ड ऑफ ऑनर और गोल्ड मेडलिस्ट के नाम घोषित किए गए।
इन जैंटलमैन कैडेट्स को मिला सम्मान
अनिल नेहरा स्वॉर्ड ऑफ ऑनर और सिल्वर मेडल
रोनित रंजन गोल्ड मेडल
अनुराग वर्मा ब्रॉन्ज मेडल
कपिल टीईएस सिल्वर
आकाश भदौरिया टीजी सिल्वर
केरन कंपनी चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ बैनर
कंधों पर सजे सितारे तो झूमे परिजन
पासिंग आउट परेड के करीब 1 घंटे के ब्रेक के बाद 9:05 पर पीपिंग सेरेमनी और ओथ सेरेमनी की शुरुआत कर दी गई। इस बार खास यह रहा कि सेना के अफ़सर के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ का ये कार्यक्रम खुले मैदान की जगह खेत्रपाल भवन के अंदर किया गया।मुख्य अतिथि और सेना के अफसरों की मौजूदगी में शपथ कार्यक्रम हुआ।साथ ही भवन के अंदर ही पीपिंग सेरेमनी भी की गई, जिसमें परिजनों ने कंधों पर सितारे लगाकर इस यादगार पल को खास बनाया। अपने अफसर बेटों के कंधों पर सितारे लगाते वक्त परिजन बेहद खुश और उत्साहित नजर आए।
अफसर बनने की खुशी साफ झलकी
परिजनों के साथ नए सैन्य अफसर मिलकर खुशी मनाते दिखे। इस दौरान रिश्तेदार , दोस्त व सगे संबंधी भी यहां खुशियां साझा कर रहे थे। हर बार की तरह इस बार भी नए सैन्य अफसरों ने पुश अप लगाकर अपने साथियों के साथ अपने उत्साह और खुशी को जाहिर किया। यह वह पल है जब प्रशिक्षण के दौरान यह साथ रहे लेकिन अब अलग-अलग यूनिट और पोस्टिंग मिलने के बाद इन्हें देश सेवा के लिए तैनाती दी जाएगी।





