उत्तराखण्डदेहरादून

नगर निगम देहरादून ने डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण वाहन चालकों को मोबाइल फोन किए वितरित

कार्यक्रम में महापौर सौरव थपलियाल और नगर आयुक्त नमामि बंसल,सहायक नगर आयुक्त  राजबीर  चौहान रहे मौजूद,
नगर निगम देहरादून ने अपने खर्चे से वितरित किए मोबाइल फोन,योजना के प्रथम चरण में  40 मोबाइल
बांटे गए
देहरादून।नगर निगम देहरादून ने डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था को और अधिक प्रभावी, उत्तरदायी एवं तकनीकी रूप से सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आज निगम के संग्रहण वाहनों के चालकों को मोबाइल फोन वितरित किए हैं।
इस अवसर पर महापौर  सौरभ थपलियाल एवं नगर आयुक्त  नमामी बंसल (आईएएस) की  उपस्थिति में मोबाइल फोन का वितरण किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय पार्षद  अमित भंडारी ,  रमेश चंद्र गौर, महेन्द्र सिंह रावत, सहायक नगर आयुक्त  राजबीर सिंह चौहान, मुख्य सफाई निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। नगर आयुक्त नमामि बंसल ने बताया कि
इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण वाहन को एक मोबाइल फोन प्रदान किया गया है, जिससे वाहन चालक सीधे नागरिकों, वार्ड पार्षदों तथा संबंधित अधिकारियों से संपर्क स्थापित कर सकें। यह पहल न केवल शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए संचार व्यवस्था को सुदृढ़ बनाएगी, बल्कि नागरिकों और निगम की सेवा इकाइयों के बीच की दूरी को भी कम करेगी। उन्होंने बताया कि इस योजना के प्रथम चरण में  मंगलवार को कुल 40 मोबाइल फोन वितरित किए गए, जिससे 25 वार्डों की गाड़ियाँ लाभान्वित हुई हैं। यह वितरण पूरी तरह से नगर निगम देहरादून द्वारा स्वयं के खर्च पर किया गया है। आगामी चरणों में कुल 234 मोबाइल फोन वितरित किए जाने हैं, जिससे नगर निगम के समस्त 100 वार्डों को शामिल किया जाएगा।
नगर आयुक्त ने कहा कि नगर निगम देहरादून इस प्रकार की नवाचारों एवं तकनीकी उपायों को अपनाकर स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक दक्ष, पारदर्शी एवं उत्तरदायी बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button