उत्तराखण्डरुद्रप्रयाग

बड़ा हादसा: रुद्रप्रयाग में अलकनंदा में गिरी तीर्थ यात्रियों की बस, 20 लोग थे सवार, 3 की मौत,आठ घायल ,9 लापता 

वाहन में उदयपुर राजस्थान व गुजरात के लोग थे सवार 
रुद्रप्रयाग।उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है । गुरुवार को बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर घोलतीर में एक बस उफनती हुई अलकनंदा नदी में गिर गई ।  इस बस में 19 तीर्थ यात्री बताए जा रहे हैं। वाहन में चालक समेत कुल 20 लोग सवार थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस हादसे के दौरान 10 लोग छिटककर पहाड़ी पर अटक गए।3 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई है। बाकी 9 लोगों की खोजबीन जारी है। राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं। हादसा तब हुआ जब बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर घोलतीर के पास एक टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर सीधे अलकनंदा नदी में समा गई। यह टेंपो ट्रैवलर तीर्थयात्रियों को लेकर बदरीनाथ धाम की ओर जा रही थी। हादसे के दौरान इसमें सवार 10 यात्री पहाड़ी पर ही छिटक गए और घायल हो गए, जबकि अन्य यात्रियों के टेंपो ट्रैवलर के साथ नदी में जा गिरे।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही घोलतीर पुलिस चौकी से पुलिस बल और रुद्रप्रयाग से एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया गया। नदी का तेज बहाव राहत और बचाव कार्य में चुनौती बना हुआ है। बचाव टीम लगातार प्रयास कर रही है।स्थानीय ग्रामीणों ने भी राहत और बचाव कार्य में सहयोग किया है। हादसे के बाद से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है।
पुलिस ने क्या कहा
रुद्रप्रयाग पुलिस ने जो बयान जारी किया है, उसके अनुसार आज सुबह लगभग 08:00 बजे सूचना प्राप्त हुई कि जनपद रुद्रप्रयाग के घोलतीर के निकट स्टेट बैंक मोड़ के पास एक वाहन (बस संख्या UK08 PA 7444) दुर्घटनाग्रस्त होकर हाईवे से सीधे खाई में गिरकर अलकनन्दा नदी में चला गया है।इस वाहन आज प्रातःकाल रुद्रप्रयाग से बदरीनाथ जा रहा था।
इस दुर्घटना की सूचना मिलने पर जिला पुलिस, अग्निशमन इकाई, एसडीआरएफ सहित तमाम रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंची तथा स्थानीय व्यक्तियों द्वारा भी रेस्क्यू कार्य में सहयोग दिया गया।वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने तथा नदी में समाने से पूर्व इस वाहन में सवार कुछ व्यक्ति जो कि छिटक गये थे, का रेस्क्यू टीमों द्वारा स्थानीय लोगों की मदद से ऊपर सड़क पर लाया गया. इन घायल व्यक्तियों को तत्काल जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग भिजवाया गया है।
इस वाहन में उदयपुर राजस्थान व गुजरात का सोनी परिवार चारधाम यात्रा पर आया हुआ था।
दुर्घटना में 8 लोग हुए घायल
• दीपिका सोनी, निवासी सिरोही मीना वास, राजस्थान उम्र 42 वर्ष
• हेमलता सोनी, निवासी प्रताप चौक, गोगुण्डा गोगुण्डा, राजस्थान, उम्र 45 वर्ष
• ईश्वर सोनी, निवासी ई 202 पर्वत सिलिकॉन पैलेस, नियर अर्चना स्कूल, गुजरात उम्र 46 वर्ष
• अमिता सोनी, निवासी 701 702 बिल्डिंग नं. 3 मीरा रोड, महाराष्ट्र, उम्र 49 वर्ष
• सोनी भावना ईश्वर, निवासी ई 202 पर्वत सिलिकॉन पैलेस, नियर अर्चना स्कूल, गुजरात, उम्र 43 वर्ष
• भव्य सोनी, निवासी ई 202 सिलिकॉन पैलेस, बाम्बे मार्केट, नियर अर्चना स्कूल, गुजरात, उम्र 07 वर्ष
• पार्थ सोनी, निवासी वार्ड नं. 11, राजगढ़, वीर सावरकर मार्ग ग्राम राजगढ़ मध्य प्रदेश, उम्र 10 वर्ष
• सुमित कुमार(चालक), पुत्र नरेश कुमार, निवासी बैरागी कैम्प, हरिद्वार, उम्र 23 वर्ष

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button