उत्तराखण्डदेहरादूनराजनीति

सीएम धामी के नेतृत्व में नई ऊँचाइयाँ प्राप्त कर उत्तराखंड बन रहा विकसित भारत का सहभागी: महेंद्र भट्ट

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को 4 साल पूरे करने पर दी बधाई
देहरादून । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद  महेंद्र भट्ट ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखंड की सेवा में सफलतापूर्वक चार वर्ष पूर्ण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही कहा कि, उनके नेतृत्व में राज्य आज विकास की नई नई ऊंचाईयों को प्राप्त करता हुआ विकसित भारत निर्माण में सहभागी बन रहा है।

उन्होंने विभिन्न माध्यमों से मीडिया में प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में सीएम  पुष्कर धामी का यह कार्यकाल केवल एक समयावधि नहीं, बल्कि उत्तराखंड के नव निर्माण, नीतिगत दृढ़ता और विकासशील विजन का प्रतीक बन चुका है। इन वर्षों में उन्होंने जिस प्रतिबद्धता, संवेदनशीलता और नेतृत्व क्षमता का परिचय दिया, उसने उत्तराखंड की राजनीति और प्रशासन को नई दिशा दी है।

उन्होंने कहा कि धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड देश का पहला राज्य बना जिसने समान नागरिक संहिता  लागू करने का ऐतिहासिक कदम उठाया। यह निर्णय भाजपा की वैचारिक प्रतिबद्धता और संवैधानिक दृष्टिकोण का प्रमाण है।
इसी तरह भू-कानून पर लिया गया ऐतिहासिक निर्णय राज्य की सांस्कृतिक अस्मिता, पर्यावरणीय संतुलन और स्थानीय हितों की रक्षा के प्रति उनकी सोच को दर्शाता है।

धामी सरकार ने नकल विरोधी कानून लागू कर नकल माफिया पर लगाम लगाई और युवाओं का विश्वास पुनः बहाल किया। इससे परीक्षा व्यवस्था की गरिमा पुनर्स्थापित हुई, जिसके चलते 23 हजार से अधिक सरकारी रोजगार ईमानदारी और पारदर्शिता से युवाओं को मिला है। इसी क्रम में भ्रष्टाचार पर सख्ती ने व्यवस्था में पारदर्शिता और योग्यता को सर्वोच्च प्राथमिकता दिलाई। साथ ही महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु 33% आरक्षण, सुरक्षा एवं स्वरोजगार के ठोस उपायों ने राज्य की बेटियों को आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर किया है।

सीएम धामी के नेतृत्व में सरकार के अथक प्रयासों का ही नतीजा है कि चारधाम यात्रा का तकनीकी और आधुनिक प्रबंधन किया गया और केंद्र की मदद से केदारनाथ-बद्रीनाथ धाम में ऐतिहासिक पुनर्निर्माण कार्य संपन्न हुए। यही वजह है कि न केवल आस्था को लेकर विश्व से जनसैलाब देवभूमि पहुंच रहा है, बल्कि राज्य का पर्यटन भी नित नई नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहा है। आज राज्य में युवाओं को स्टार्टअप, नवाचार और तकनीकी शिक्षा के अवसर प्रदान हो रहे है, जिसने उत्तराखंड की युवा पीढ़ी को आत्मनिर्भर भविष्य की ओर प्रेरित किया है। इसके अतिरिक्त सड़कों और पुलों के तेजी से विकास ने दूरस्थ क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा और राज्य की आर्थिक गति को बल प्रदान किया है।
उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री धामी का यह कार्यकाल उत्तराखंड की पहचान, सुरक्षा और समृद्धि का प्रतीक बन चुका है। वहीं भरोसा दिलाया कि यह उपलब्धियाँ सिर्फ एक अध्याय हैं, उनके नेतृत्व में उत्तराखंड निश्चित ही और भी नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button