उत्तराखण्डदेहरादून

प्राधिकरण का एक्शन जारी- 20 बीघा अवैध प्लाटिंग पर चली एमडीडीए की जेसीबी

प्राधिकरण ने दो मामलों में चलाया पीला पंजा,
अवैध निर्माण भी किया सील
देहरादून।मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत देहरादून,ऋषिकेश में की जा रही प्लाॅटिंग व अवैध निर्माणों आदि पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी।
पहले मामले में राहुल राय ने मेहुवाला माफी में लगभग 08 से 10 बीघा में की जा रही अवैध प्लाॅटिंग पर संयुक्त सचिव गौरव चटवाल के आदेश पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी।
दूसरे प्रकरण में सत्यवीर सिंह चौहान ने कैलासपुर मेहुवाला माफी में लगभग 08 से 10 बीघा में की जा रही अवैध प्लाॅटिंग पर संयुक्त सचिव गौरव चटवाल के आदेश पर  ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी।
तीसरे मामले में घनश्याम मल्ल व मनमोहन तिवारी की और से पृथक-पृथक न्यू आवास विकास भरत विहार निकट हरि अपार्टमेन्ट ऋषिकेश में बिना भवन मानचित्र स्वीकृति के किये जा रहे अवैध निर्माणाधीन भवनों पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी।
इस कार्यवाही में सहायक अभियन्ता शशांक सक्सेना, राजेन्द्र बहुगुणा,अवर अभियन्ता मनवीर सिंह, मुनेश राणा, जितेन्द्र सिंह, प्रवेश नौटियाल सुपरवाईजर व पुलिस बल मौजूद रहा।
उल्लेखनीय है कि मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष के निर्देशों पर पूरी तरह अमल करते हुए उसके क्षेत्र में की जा रही प्लाॅटिंग व अवैध निर्माणों आदि पर  ध्वस्तीकरण व सिलिंग की कार्यवाही की जा रही है। प्राधिकरण की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में अब तक सैकड़ो मामलों में कार्रवाई हो चुकी है। यह अभियान लंबे समय से लगातार चल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button