प्राधिकरण का एक्शन जारी- एमडीडीए ने सहस्त्रधारा रोड व राजपुर रोड में दो अवैध निर्माण किए सील

आमवाला तरला सहस्त्रधारा रोड व राजपुर रोड पहुंची प्राधिकरण की टीम,
प्राधिकरण की ओर से सैकड़ों मामलों में हो चुकी है कार्यवाही
देहरादून।मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण की ओर से अवैध निर्माण और प्लॉटिंग के खिलाफ लगातार सीलिंग और ध्वस्तीकरण की कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। अब तक प्राधिकरण ऐसे सैकड़ो मामलों में कड़ी कार्रवाई कर चुका है। मंगलवार को प्राधिकरण
क्षेत्रान्तर्गत, विभिन्न स्थानों आमवाला तरला सहस्त्रधारा रोड व राजपुर रोड में किये जा रहे अवैध निर्माणों के विरूद्ध सीलिंग की कार्यवाही की गयी।
मै रेडिएन्ट बार प्रालि (इब्राहिम) ने राजपुर रोड देहरादून में अवैध रूप से किये जा रहे निर्माण पर सीलिंग की कार्यवाही की गयी।अमित पाल की ओर से सौन्धोवाली मानसिंह आमवाला तरला देहरादून में आवासीय भवनों को एक साथ मिला कर किये जा रहे अवैध निर्माण पर सीलिंग की कार्यवाही करते हुए सील किया गया।
इस कार्यवाही में सहायक अभियन्ता शैलेन्द्र सिंह रावत, अवर अभि गौरव तोमर ,सुपरवाईजर लीलाधर जोशी व पुलिस बल मौजूद रहा।





