उत्तराखण्डदेहरादून

नगर आयुक्त नमामि बंसल की सख्ती ने दिखाया असर-रिकॉर्ड समय में मरम्मत होकर 14 वाहन पुनः हुए कार्यशील

कड़े निर्देशों के बाद झटपट  की गई वाहनों की मरम्मत,
नगर निगम स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ एवं समयबद्ध बनाए रखने के लिए लगातार प्रयासरत
देहरादून।नगर निगम देहरादून की नगर आयुक्त  नमामि बंसल ने बीते दिवस  नगर निगम वर्कशॉप का औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान कुल 18 कचरा संग्रहण वाहन विभिन्न तकनीकी कारणों से खराब पाए गए। इस पर नगर आयुक्त नमामि बंसल ने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सभी खराब वाहनों की मरम्मत अविलंब की जाए और कचरा संग्रहण व्यवस्था में कोई बाधा न आने पाए।
नगर आयुक्त  के सख्त निर्देशों और निगरानी के फलस्वरूप रिकॉर्ड समय में मात्र एक ही दिन के भीतर 14 कचरा संग्रहण वाहनों की मरम्मत पूरी कर उन्हें पुनः कार्य में लगा दिया गया है। शेष 4 वाहनों की मरम्मत कार्य भी तीव्र गति से प्रगति पर है और शीघ्र ही उन्हें भी फील्ड में भेजे जाने की योजना है।
यह कार्रवाई नगर आयुक्त नमामि बंसल की प्रशासनिक दक्षता, निर्णय क्षमता और कार्य के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उनके नेतृत्व में नगर निगम देहरादून स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ एवं समयबद्ध बनाए रखने के लिए लगातार प्रयासरत है।
नगर निगम देहरादून ने सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे  निगम के प्रयासों में सहभागी बनें और एक स्वच्छ, स्वस्थ एवं सुंदर देहरादून के निर्माण में अपना सक्रिय योगदान दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button