विधानसभा के मानसून सत्र की तैयारियां जारी , 19 अगस्त से शुरू होगी सदन की कार्रवाई

आपदा प्रबंधन व पुनर्वास मुद्दे के गूंजने की संभावना ,
19 से 22 अगस्त तक चलेगा मानसून सत्र ,
कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल को दी गई है संसदीय कार्य मंत्री की जिम्मेदारी
देहरादून।उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र 19 से 22 अगस्त तक गैरसैंण में होने जा रहा है। इसकी तैयारियां भी जोरों शोरों से चल रही हैं। बीते रोज सीएम धामी ने विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूड़ी से मुलाकात की। इस मुलाकात में सीएम धामी ने विधानसभा अध्यक्ष से विधानसभा के आगामी मानसून सत्र की तैयारी को लेकर चर्चा की।
19 अगस्त से होने वाले मॉनसून सत्र को देखते हुए धामी सरकार ने कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल को बड़ी जिम्मेदारी है। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल को संसदीय कार्य मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद से ही संसदीय कार्य मंत्री का पद खाली चल रहा था।
मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार, उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा के वर्ष 2025 के द्वितीय सत्र की शुरुआत 19 अगस्त से होने जा रही है। इस सत्र में मुख्यमंत्री से संबंधित विभागों से प्राप्त होने वाले सभी विधायी एवं संसदीय प्रश्नों के उत्तर देने तथा आवश्यक कार्यों के लिए मंत्री सुबोध उनियाल को प्राधिकृत किया गया है।विधानसभा से मिली जानकारी के अनुसार अब तक पक्ष विपक्ष के विधायकों ने लगभग 547 सवाल विधानसभा को भेजे हैं। वही हाल ही में उत्तरकाशी के धराली में आई भीषण प्राकृतिक आपदा प्रदेश में इस वक्त बड़ा विषय है।
जिसमें आपदा प्रबंधन, पुनर्वास और पुनर्स्थापना एक बड़ा विषय रहेगा। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि विधानसभा सत्र के लिए हम पूरी तरह तैयार हैं। सीएम ने कहा कि जैसा कि पहले से ही प्रस्तावित था, सत्र भराड़ीसैंण में होगा, उसके लिए सरकार ने पूरी तैयारी कर ली है। पहले सभी तरह की बातचीत होती है। हम सत्र के लिए तैयार हैं।





