उत्तराखण्डदेहरादून

उत्तराखंड में 18 आईएएस और 11 पीसीएस अफसरों के तबादले, स्वास्थ्य, पेयजल, आवास, सहकारिता व आयुष  विभाग के सचिव बदले , कई वरिष्ठ अधिकारी हुए हल्के 

कई  अधिकारियों के विभाग बदले, आठ नए सचिवों को भी मिला पदभार  ,सचिन कुर्वे को स्वास्थ्य विभाग की नई जिम्मेदारी सौंपी,डॉ आर राजेश कुमार से आवास विभाग सौंपा

देहरादून। धामी सरकार ने शनिवार को नौकरशाही में बड़ा फेरबादल किया है। 18 आईएएस और 11 पीसीएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। इसके तहत , स्वास्थ्य, पेयजल, आवास,सहकारिता, आयुष, नियोजन जैसे अहम विभागों के सचिव बदले गए हैं। वहीं, हाल ही में पदोन्नत होकर सचिव बनने वाले अधिकारियों को भी जिम्मेदारी दी गई है। इस फेरबदल को शासन की कार्यप्रणाली को और अधिक असरदार बनाने और विभागों में बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

 प्रमुख सचिव मीनाक्षी सुंदरम से आवास विभाग की जिम्मेदारी वापस ले ली गई है। वहीं सचिव शैलेश बगौली से पेयजल विभाग हटाया गया है। सरकार ने सचिन कुर्वे को स्वास्थ्य विभाग की नई जिम्मेदारी सौंपी है। इसके अलावा दिलीप जावलकर से निदेशक ऑडिट का प्रभार वापस ले लिया गया है। सचिव बीवीआरसी पुरुषोत्तम से सहकारिता विभाग की जिम्मेदारी हटाई गई है।
आईएएस डॉ आर राजेश कुमार से स्वास्थ्य विभाग हटाकर उन्हें आवास विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। दीपेंद्र चौधरी से सचिवालय प्रशासन के साथ-साथ आयुष विभाग भी वापस ले लिया गया है।
आईएएस विनोद कुमार सुमन से सचिव सामान्य प्रशासन और परियोजना निदेशक यूडीआरपी का दायित्व हटाया गया है। रणवीर सिंह चौहान से आयुक्त खाद्य और राज्य संपत्ति की जिम्मेदारी वापस लेते हुए उन्हें सचिवालय प्रशासन सौंपा गया है।
डॉ अहमद इकबाल को सहकारिता विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। रंजना राजगुरु को आयुष विभाग का प्रभार सौंपा गया है। आनंद स्वरूप को खाद्य विभाग की जिम्मेदारी मिली है। देव कृष्ण तिवारी को नियोजन सचिव बनाया गया है।उमेश नारायण पांडे को पुनर्गठन और भाषा विभाग का दायित्व सौंपा गया है।राजेंद्र कुमार को सचिव सामान्य प्रशासन बनाया गया है। डॉ विजय कुमार जोगदंडे को अपर सचिव निर्वाचन की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।अनामिका को बाध्य प्रतीक्षा में रखा गया है। प्रवीण कुमार को अपर निदेशक शहरी विकास बनाया गया है। वहीं वित्त सेवा के अधिकारी मनमोहन मनाली को निदेशक ऑडिट की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इन पीसीएस अफसरों के भी हुए ट्रांसफर
धामी सरकार ने 11 पीसीएस के तबादले भी कर दिए। संभागीय खाद्य नियंत्रक अरविंद पांडे को अब मुख्य विकास अधिकारी नैनीताल बनाया गया है। पीसीएस दिनेश प्रताप सिंह से चीनी मिल डोईवाला की जिम्मेदारी हटाई गई है। बाकी आवास संबंधी विभाग यथावत रहेगा। रुद्रप्रयाग के एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला को एसडीएम हरिद्वार बनाया गया है। हरिद्वार में पीसीएस दयानंद से एसडीएम की जिम्मेदारी हटाई गई है। वह अपर मेलाधिकारी बने रहेंगे।
रुद्रप्रयाग के एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला को एसडीएम हरिद्वार बनाया गया है। हरिद्वार में पीसीएस दयानंद से एसडीएम की जिम्मेदारी हटाई गई है। वह अपर मेलाधिकारी बने रहेंगे। पौड़ी की एसडीएम नुपुर को अधिशासी निदेशक डोईवाला चीनी मिल बनाया गया है। देहरादून के सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह से जीएमवीएन हटाकर उन्हें एमडीडीए संयुक्त सचिव की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। एसडीएम चंपावत आकाश जोशी को एसडीएम हरिद्वार के साथ ही उप मेलाधिकारी भी बनाया गया है। एसडीएम नैनीताल राहुल शाह को एसडीएम ऊधमसिंह नगर, एसडीएम टिहरी संदीप कुमार को एसडीएम पौड़ी, एसडीएम पिथौरागढ़ मंजीत सिंह गिल को उप मेलाधिकारी हरिद्वार और एसडीएम बागेश्वर ललित मोहन तिवारी को एसडीएम पिथौरागढ़ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button