उत्तराखण्डदेहरादूनस्वास्थ्य

सामाजिक कार्य का सम्मान : 155 बार के रक्तदाता डॉ अनिल वर्मा “रियल लाइफ हीरो अवाॅर्ड” से विभूषित

राज्य रक्त संचरण परिषद् ने मनाया स्वैच्छिक रक्तदान दिवस
देहरादून।चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, उत्तराखंड सरकार की स्टेट ब्लड ट्रांसफ्यूजन काउंसिल, उत्तराखंड द्वारा राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस सीआईएमएसआर , कंबाइंड (पीजी) इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च , हर्रावाला, देहरादून में राज्य स्तरीय  विचार गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रेडक्रास सोसायटी के रक्तदाता शिरोमणि डॉ अनिल वर्मा को 155 बार रक्तदान करने के लिए”एसबीटीसी रियल लाइफ हीरो अवार्ड” से सम्मानित किया गया। साथ ही अब तक 80 बार रक्तदान कर चुके  “विचार एक नई सोच” संस्था के संस्थापक व समाजसेवी राकेश बिजल्वाण, पूर्व एनसीसी अधिकारी मेजर प्रेमलता वर्मा, लेफ्टिनेंट स्वाति शर्मा,  नारायण सिंह राणा सहित वक्ता छात्र छात्राओं को सम्मानित किया।
इससे पूर्व यूसैक्स के संयुक्त निदेशक अनिल सती ने स्वैच्छिक रक्तदान दिवस मनाने के इतिहास तथा उपयोगिता पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सीआईएमएस के चेयरमैन एडवोकेट ललित जोशी, एडमिनिस्ट्रेटिव डायरेक्टर कर्नल जे एस नेगी, प्राचार्य डॉ आरएन सिंह,कार्यक्रम अध्यक्ष स्वास्थ विभाग के उपनिदेशक वित्त महेन्द्र कुमार, दून मेडिकल कॉलेज ब्लड बैंक चिकित्साधिकारी डॉ सना उमर, रेडक्रास सोसायटी के प्रबंधन समिति सदस्य डॉ अनिल वर्मा, मेजर प्रेमलता वर्मा, मेजर ललित सामंत, लेफ्टिनेंट (डॉ०) स्वाति शर्मा , तथा यूसैक्स के संयुक्त निदेशक अनिल सती ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया।
सरस्वती वन्दना पर मनमोहक नृत्य ने दर्शकों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया। आस्था ने रक्तदान- जीवनदान विषय पर स्वरचित कविता की प्रस्तुति ने श्रोताओं का मन मोह लिया।
गोष्ठी में डॉ अनिल वर्मा,दून चिकित्सालय ब्लड बैंक अधिकारी डॉ० सना उमर ,मुख्य अतिथि एडवोकेट ललित जोशी,कार्यक्रम अध्यक्ष व उपनिदेशक वित्त स्वास्थ्य विभाग महेंद्र कुमार व अर्चित पण्डा, यशवर्धन पासवान, निहारिका फर्स्वाण, आरती भट्ट ने स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने के लिए अपने विचार एवं सुझाव दिये।
कार्यक्रम का संचालन डॉ अनिल‌ वर्मा तथा धन्यवाद ज्ञापन चेयरमैन ललित जोशी ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button