उत्तराखण्डदेहरादूनराजनीति

जीएसटी सुधार, आम आदमी की आर्थिकी में बड़ी वृद्धि लेकर आयेंगे : प्रत्यूष कांत

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा- कांग्रेस ने देश को वेट के जाल में फंसाया था, अब जीएसटी से विकसित भारत  हो रहा निर्माण,
नेक्स्ट जेन जीएसटी सुधार को पीएम मोदी का देशवासियों को दिवाली गिफ्ट बताया
देहरादून। भाजपा ने नेक्स्ट जेन जीएसटी सुधारों की घोषणा को पीएम मोदी का देशवासियों के लिए ऐतिहासिक दिवाली गिफ्ट बताया है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रत्यूष कांत ने कहा कि विकसित राष्ट्र बनने के लिए देश करवट ले रहा है, ऐसे में केंद्र का ये कदम आम आदमी की आर्थिकी में बड़ी वृद्धि करने वाला साबित होगा। 22 सितंबर से आम आदमी को दैनिक जरूरत के सामान पहले से कम कीमत मिलेंगे। वहीं विपक्ष को भी निशाने पर लेते हुए कहा कि पहले दर्जनों तरह के वेट के जाल में देश उलझा था, आज एक देश एक टैक्स से आत्मनिर्भर भारत का निर्माण हो रहा है।
पार्टी मुख्यालय में गुरुवार को जीएसटी सुधारों को लेकर राष्ट्रव्यापी जनजागरण के क्रम में गुरुवार को  प्रत्यूष कांत ने पत्रकार वार्ता को संबंधित किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा आर्थिक एवं कल्याणकारी सुविधाओं के मोर्चे पर हाल में दी गई राहत का जिक्र करते हुए कहा, 12. 75 लाख तक की आय टैक्स फ्री की गई इन्फ्लेशन की दर 4 फीसदी से नीचे है, पीएम आवास योजना में 3.78 करोड़ शहरी क्षेत्र में और 1.17 करोड़ ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबों के लिए घर बनाए गए, 12 करोड़ से अधिक शौचालय, 9.5 करोड़ फ्री एलपीजी कनेक्शन, 17 करोड़ घरों में नल से जल, 41 करोड़ आयुष्मान कार्ड,  3.90 लाख करोड़ रुपए की किसान सम्मान निधि।
उन्होंने कहा, मोदी सरकार का यह निर्णय नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म है, जिसका लाभ किसानों से उद्योगों तक, घरबार से व्यापार तक हर आमोखास व्यक्ति के जीवन में खुशियां लेकर आएगा।
यह कदम ऐतिहासिक इस मायने में भी है कि विगत 11 वर्षों में एक राष्ट्र एक टैक्स की नीति से देश ने आर्थिक सुधारों और समृद्धि के कई आयामों को छुआ है। आज 2 लाख करोड़ से अधिक का जीएसटी राजस्व देश को प्राप्त हो रहा है। हमारी सरकार इसका वास्तविक लाभ आम व्यक्ति तक पहुंचाना चाहती है, इसीलिए टैक्स दरों को कई अहम क्षेत्रों में शून्य किया गया और अधिकांश में 10 से 20 फीसदी तक की कमी की गई है। इसके पीछे मकसद स्पष्ट है, देश के प्रत्येक व्यक्ति की जेब में अधिक से अधिक अतिरिक्त पैसा आए ताकि वह अपने जीवन को अधिक बेहतर करने में सफल हो। आम आदमी की आर्थिकी में सुधार होने से उसकी क्रय शक्ति बढ़ेगी, जिससे देश में डिमांड बढ़ेगी, डिमांड बढ़ने से उद्योग लगेंगे और उद्योगों से रोजगार नई संभावनाएं पैदा होंगी। बेहद सरल शब्दों में कहें तो देश राजस्व आम आदमी के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में लगेगा।
उन्होंने जीएसटी सुधार के आंकड़ों का जिक्र करते हुए कहा, प्रतिदिन उपयोग की वस्तुओं पर 18 और 12 प्रतिशत को घटकर पांच प्रतिशत किया गया। पत्रकार वार्ता में मुख्य प्रदेश प्रवक्ता  सुरेश जोशी, प्रदेश मीडिया संयोजक  मनवीर चौहान, सह संयोजक राजेंद्र नेगी, प्रदेश प्रवक्ता विपिन कैंथोला भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button