उत्तरप्रदेशउत्तराखण्डरुद्रप्रयाग

उत्तराखंड :  केदारनाथ हाईवे पर काकड़ागाड़ के पास सड़क हादसा, मंदाकिनी नदी में गिरी कार, चालक की मौके पर मौत,5 घायल

कार पर पत्थर गिरने से  नदी में गिरी कार, रेस्क्यू अभियान चलाकर पांच घायलों को बाहर निकाला
रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में एक और हादसा रविवार को सामने आया है।केदारनाथ हाईवे पर काकड़ागाड़ के पास पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण कार दुर्घटनाग्रस्त होकर सीधे मंदाकिनी नदी में जा गिरी। हादसे में चालक की मौत हो गई तो कार सवार 5 यात्री घायल हो गए। घायल यात्रियों का डीडीआरएफ एवं एसडीआरएफ टीम ने रेस्क्यू किया, फिर उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां पर उनका इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार रविवार को शाम करीब 5:48 बजे केदारनाथ हाईवे पर कुंड क्षेत्र में काकडागाड़ के पास एक कार संख्या UP 32 JB 0101 पर पहाड़ी से अचानाक पत्थर आ गिरे। जिससे कार अनियंत्रित होकर मंदाकिनी नदी के किनारे जा पहुंची। हादसा इतना भयानक था कि चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
बताया जा रहा है कि कार गौरीकुंड से रुद्रप्रयाग की ओर आ रही थी, जिसमें चालक सहित 6 लोग सवार थे। हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, 5 घायल यात्रियों का डीडीआरएफ एवं एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर उपचार के लिए 108 के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि पहुंचाया
रुद्रप्रयाग जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि हादसे की सूचना पर डीडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। जहां रेस्क्यू अभियान चलाया गया। हादसे में चालक मुकेश कुमार की मौत हो गई,जबकि कार में सवार लोग घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कार  हादसे के घायल
• अंजलि मौर्य पत्नी मुकेश कुमार (उम्र 32 वर्ष), निवासी- जैयदपुर, शांति नगर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश
• अमोली पुत्री मुकेश कुमार (उम्र 5 वर्ष), निवासी- जैयदपुर, शांति नगर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश
• अरुण मौर्य पुत्र कुंज बिहारी मौर्य (उम्र 40 वर्ष), निवासी- केशरबाग, लोटेश रोड, लखनऊ, उत्तर प्रदेश
• रचना पत्नी अरुण मौर्य, निवासी- केशरबाग, लोटेश रोड, लखनऊ, उत्तर प्रदेश
• पिहू पुत्री अरुण मौर्य (उम्र 2.5 वर्ष), निवासी- केशरबाग, लोटेश रोड, लखनऊ, उत्तर प्रदेश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button