उत्तराखण्डदेहरादूनराष्ट्रीय

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की  रजत जयंती का मुख्य समारोह :  पीएम मोदी ने दी 8260 करोड़ की सौगात, कहा – उत्तराखंड से है मेरा गहरा लगाव

प्रधानमंत्री ने स्मारक डाक टिकट जारी किया,  गढ़वाली में संबोधन शुरू कर लोगों में जोश भरा
 देहरादून।स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड पहुंचे। प्रधानमंत्री ने एक स्मारक डाक टिकट जारी किया। प्रधानमंत्री मोदी नेे गढ़वाली में अपना संबोधन शुरू कर लोगों में जोश भरा। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने 8260 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। ये परियोजनाएं पेयजल, सिंचाई, तकनीकी शिक्षा, ऊर्जा, शहरी विकास, खेल और कौशल विकास सहित कई प्रमुख क्षेत्रों से जुड़ीं हैं।
वन अनुसंधान संस्थान देहरादून के विशाल मैदान
में आयोजित मुख्य समारोह में पीएम मोदी ने गढ़वाली से शुरू किया संबोधन
दीदी भुल्यों…दाणा सयाणों। आप सभी तैं म्यार नमस्कार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गढ़वाली में संबोधन की शुरुआत की तो लोग उत्साह और जोश से भर गए। उन्होंने कहा कि आज उत्तराखंड का मन प्रफुल्लित है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रजत जयंती समारोह में मौके पर उत्तराखंड को 8260 करोड़ की योजनाओं की सौगात दी। ये परियोजनाएं पेयजल, सिंचाई, तकनीकी शिक्षा, ऊर्जा, शहरी विकास, खेल और कौशल विकास सहित कई प्रमुख क्षेत्रों से जुड़ीं हैं। उन्होंने 28,000 किसानों के खाते में फसल बीमा योजना की 62 करोड़ रुपये की रकम भी जारी की
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ‘जहां चाह वहां राह’। हमें पता होगा कि हमारा लक्ष्य क्या है तो निश्चित ही हम आगे बढ़ेंगे। उत्तराखंड ने इसे साबित कर दिखाया है। यहां आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों की मांग बढ़ी है। यहां हर विधानसभ में योग केंद्र, होम स्टे, एक कंप्लीट पैकेज यहां बनने चाहिए।
उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, खेल से जुड़े  प्रोजेक्ट यहां विकास की यात्रा को आगे बढ़ाएंगे। उत्तराखंड सरकार अब सेब व कीवी के किसानों को डिजिटल अनुदान देना शुरू कर रही है। कहा कि उत्तराखंड आध्यात्मिक जीवन की धड़कन है।उत्तराखंड की विकास की यात्रा अदभुत
पीएम मोदी ने कहा कि उत्तराखंड का हर गांव वैक्सीन के दायरे में आ गया है। प्रदेश की विकास की ये यात्रा अदभुत है। ये बदलाव सबको साथ लेकर चलने, हर उत्तराखंडी के संकल्प का नतीजा है। पीएम मोदी ने कहा कि 2047 मा भारत तै विकसित देशों की लेन मा ल्ल्याण को मेरु उत्तराखंड मेरू देवभूमि पूरी तरह से तैयार छः।
इस मौके पर राज्यपाल ले. ज. (से.नि.)  गुरमीत सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री  अजय टम्टा, विधानसभा अध्यक्ष  ऋतु खंडूड़ी, राज्यसभा सांसद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, डॉ कल्पना सैनी, सांसद अजय भट्ट ,माला राज्यालक्ष्मी शाह, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, भगत सिंह कोश्यारी, विजय बहुगुणा, तीरथ सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत,
सुबोध उनियाल, गणेश जोशी, रेखा आर्य सौरभ बहुगुणा आदि मौजूद रहे।
प्रदर्शनी में उत्तराखंड की सफलता की गाथा: पीएम 
रजत जयंती पर लगाई गई खास प्रदर्शनी को देखने के लिए पीएम मोदी ने सभी से अपील की। उन्होंने कहा कि इसमें उत्तराखंड की सफलता की गाथा है। 25 साल पहले बजट सिर्फ 4000 करोड़ रुपए था। आज ये बढ़कर एक लाख करोड़ को पार कर चुका है। बिजली उत्पादन 4 गुना ज्यादा हो गया। सड़कों की लंबाई 2 गुनी हो गई। 6 माह में 4000 यात्री हवाई जहाज से आते थे ,आज एक दिन में 4000 से ज्यादा आते हैं। आज 10 मेडिकल कॉलेज हैं।
पीएम मोदी ने पूरी दुनिया में ये विश्वास जगाया , हम किसी से कम नहीं: सीएम धामी
सीएम पुष्कर धामी ने कहा कि बाबा केदारनाथ, भगवान बदरीनाथ, महासू देवता, गोल्ज्यू देवता समेत सभी देवताओं का स्मरण करता हूं। देश की रक्षा करने वाले वीर जवानों और अमर बलिदान देने वाले राज्य आंदोलनकारियों को याद करता हूं। कहा कि पीएम मोदी ने पूरी दुनिया में ये विश्वास जगाया है कि हम किसी से कम नहीं। उत्तराखंड भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य में अपनी भागीदारी करने को तैयार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button