धामी सरकार में दोगुनी रफ्तार से हो रहा उत्तराखण्ड का विकास, साकार हो रहा विकसित भारत का स्वप्न: विनोद चमोली

विकास केंद्रित पत्रकार वार्ता श्रंखला की शुरुआत में मीडिया से रूबरू हुए भाजपा विधायक
देहरादून । भाजपा विधायक और प्रदेश प्रवक्ता विनोद चमोली ने कहा कि धामी सरकार ने ऐतिहासिक रूप से डबल इंजन की सरकार ने दो गुनी रफ्तार से कार्य किया है।
विकास केंद्रित पत्रकार वार्ता श्रंखला की शुरुआत में पत्रकारों से वार्ता करते हुए चमोली ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में पीएम मोदी का “विकसित भारत स्वप्न” देवभूमि में साकार हो रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य का विकास आज जनता अनुभव कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के नेतृत्व मे राज्य विकसित उत्तराखंड बनाने जा रहा है। आज भरोसे के साथ कहा जा सकता है कि उत्तराखंड न सिर्फ धार्मिक पर्यटन का केंद्र बन रहा है, बल्कि आधुनिक बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने जोर देते हुए कहा, सिर्फ केंद्र सरकार की विकास परियोजनाओं की बात करें तो 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक की योजनाएं आज राज्य में प्रगतिशील हैं। जिसमें केदारनाथ-बद्रीनाथ मास्टर प्लान और चार धाम यात्रा में विकास की बात करें तो केदारनाथ में आधुनिक तकनीक और पारंपरिक स्वरूप दोनों को ध्यान में रखकर किया गया का पुनर्निर्माण कार्य अदभुत है। वहीं बद्रीनाथ में मास्टर प्लान के तहत सड़क, पार्किंग, आवासीय सुविधाओं और तीर्थ यात्रियों के लिए सभी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। केदारनाथ और हेमकुंड साहिब के लिए रोपवे परियोजना से श्रद्धालुओं को यात्रा में समय की बचत होगी और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार सृजन होने वाला है।
उन्होंने कहा कि पहाड़ पर रेल चढ़ाने का सपना शीघ्र ऋषिकेश से कर्णप्रयाग तक बनने वाली रेल लाइन पर दौड़ेगा।
सीएम धामी के कार्यकाल मे कठोरतम नकल निरोधक कानून बनाकर युवाओं के भविष्य को सुरक्षित एवं उज्जवल करने का ऐतिहासिक कार्य किया गया। प्रदेश में जड़े जमा चुके नकल माफियाओं का समूल नाश करते हुए अब तक 200 से अधिक अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया गया। अब तक 26 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां दी जा चुकी है।
इसी तरह, मातृशक्ति एवं राज्य आंदोलनकारी को सम्मान एवं सशक्तिकरण देते हुए क्रमश 30 एवं 10 फीसदी का आरक्षण दिया गया।
प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने बताया कि डबल इंजन में हुए विकास का लेखा जोखा प्रस्तुत करने के लिए सभी सांगठनिक जनपद केंद्रों में हमारे वक्ता मीडिया के माध्यम से संवाद कर रहे हैं। जिसमें केंद्र और राज्य की सरकार में देवभूमि का हम कितना विकास करने में सफल हुए हैं और आगे की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे। साथ ही उन अनेकों ऐतिहासिक, साहसिक एवं नवाचार के निर्णयों पर भी प्रकाश डालेंगे, जिनसे सृजित नया इतिहास अन्य राज्यों के लिए नजीर बना है।
पत्रकार वार्ता में प्रदेश सह मीडिया प्रभारी राजेंद्र सिंह नेगी एवं प्रदेश प्रवक्ता हनी पाठक भी मौजूद रही।





