उत्तराखण्डदेहरादूनपौड़ी गढ़वालराजनीति
जिला कार्यकर्ता बैठक में बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट – अपने घटते जनाधार से बौखलाकर ओछी एवं घटिया राजनीति पर उतर आई कांग्रेस

कहा – केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां घर–घर पहुंचाएं कार्यकर्ता,
भाजपा सरकार जन अपेक्षाओं और आकांक्षाओं के अनुरूप कर रही कार्य,
भारतीय जनता पार्टी, कोटद्वार की और से जिला कार्यकर्ता बैठक आयोजित

कोटद्वार / देहरादून। भारतीय जनता पार्टी, कोटद्वार की और से आयोजित जिला कार्यकर्ता बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत–2047 के संकल्प तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार की उपलब्धियों और कल्याणकारी योजनाओं को जन–जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट का कोटद्वार पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों ने कौड़िया बैरियर में जोरदार स्वागत – अभिनन्दन किया।
कोटद्वार में पनियाली वन विभाग के सभागार में आयोजित जिला कार्यकर्ता बैठक का प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष राजगौरव नौटियाल, प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह बिष्ट, महापौर शैलेन्द्र सिंह रावत, राज्य मंत्री राजेन्द्र अन्थवाल, ऋषि कंडवाल, ब्लॉक प्रमुख बीना राणा ने दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। भट्ट ने कहा कि भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड आगे बढ़ रहा है। लोकसभा , विधानसभा , निकाय, पंचायत और सहकारी संघों में भाजपा को मिल रही जीत साबित करती है कि धामी सरकार जन अपेक्षाओं और आकांक्षाओं के अनुरूप कार्य कर रही है, यही वजह है कि अपने घटते जनाधार से बौखलाकर कांग्रेस ओछी एवं घटिया राजनीति पर उतर आई है।
प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि “जनता की सरकार, जनता के द्वार” की अवधारणा को साकार करने के लिए राज्य सरकार न्याय पंचायत स्तर पर बहुउद्देशीय शिविर लगाकर सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा रही है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों—जैसे बुनियादी ढांचे का विकास, गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, युवाओं के लिए अवसर और पारदर्शी शासन को घर–घर पहुंचाएं।
इससे पूर्व पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का स्वागत अभिनन्दन करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष राजगौरव नौटियाल ने कहा कि संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है। कार्यकर्ताओं की सक्रियता और अनुशासन से ही सरकार की योजनाएं प्रभावी ढंग से जनमानस तक पहुंचती हैं। उन्होंने विगत दिनों सम्पन्न हुए भाजपा के विभिन्न कार्यक्रमों और अभियानों की सफलता के लिए कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए आगामी कार्यक्रमों में पूर्ण समर्पण से जुटने का आह्वान किया।कार्यकर्ता बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह बिष्ट,महापौर शैलेन्द्र सिंह रावत व भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री और राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट सतीश लखेड़ा ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम में ओबीसी मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष भरत लाल, भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त प्रदेश मंत्री अनीता आर्य, अनुसूचित मोर्चा गढ़वाल सह संयोजक आनंद का भी स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में गौ सेवा आयोग अध्यक्ष राजेन्द्र अन्थवाल, सिंचाई सलाहकार समिति उपाध्यक्ष ऋषि कंडवाल, भाजपा नेता उमेश त्रिपाठी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख महेन्द्र राणा, लघु उद्योग प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक मधुसूदन बलूनी, जिला पंचायत सदस्य प्रमिला बलूनी, भाजपा नेता सुमन कोटनाला, जिला उपाध्यक्ष विजयानंद पोखरियाल, नगर अध्यक्ष विकास दीप मित्तल, भाजयुमो जिला अध्यक्ष शांता बमराड़ा, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनीता देवी, महिला मोर्चा अध्यक्ष शशि बाला केष्टवाल, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष डॉ सुरेन्द्र सिंह सैनी, प्रदेश क्रीड़ा प्रकोष्ठ सह संयोजक सौरव नौडियाल, सुखरो मण्डल अध्यक्ष प्रेमा खंतवाल, जाखनिखाल मंडल अध्यक्ष कल्याण सिंह बिष्ट, दीपक ध्यानी, आशीष काला, मीनाक्षी चौधरी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
कई पार्षदों सहित 57 लोगों ने की भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण
इस अवसर पर भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा और मोदी- धामी की सरकार की जनहितैषी नीतियों से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्षद श्रीधर वेदवाल, पार्षद मनीष नैथानी, निर्दलीय पार्षद नेत्र मोहन असवाल, निर्दलीय पार्षद दीपक पाठक, निर्दलीय पार्षद जयदीप नौटियाल, निर्दलीय पार्षद जेपी बहुखंडी, निर्दलीय पार्षद आरती खर्कवाल, पूर्व पार्षद हरीश खर्कवाल, पूर्व पार्षद महेश नेगी, पार्षद प्रत्याशी संगीता देवी, पार्षद प्रत्याशी दीपक पांडेय, पूर्व पार्षद मनीष भट्ट, गौरव जोशी, पार्षद प्रत्याशी विनय शर्मा, आशा बलूनी, सुनीता नेगी, रेखा सुंद्रियाल सहित 57 लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने सभी नवप्रवेशी सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा परिवार में शामिल होकर वे राष्ट्र निर्माण की यात्रा के सहभागी बने हैं।