उत्तराखण्डदेहरादूनराजनीति

Uttarakhand – प्रदेश कार्यशाला से भाजपा करेगी, VB-G RAM G जनजागरण अभियान का आगाज,  विकसित भारत निर्माण का संदेश घर घर पहुंचाएंगे : महेंद्र भट्ट

प्रदेश महामंत्री परिहार के नेतृत्व में जनजागरण अभियान के लिए समन्वय टोलियों का गठन,
देहरादून। भाजपा राष्ट्रव्यापी वीबी -जी राम जी जनजागरण अभियान की शनिवार से प्रदेश में शुरुआत करने जा रही है। शनिवार को आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में ग्रामीण रोजगार की इस गेम चेंजर योजना की विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी। जिसे सम्मेलनों, घर घर संपर्क, किसान पदयात्रा, टैक्टर एवं बैलगाड़ी रैली आदि कार्यक्रमों से जन जन तक पहुंचाया जाएगा। अभियान के लिए प्रदेश महामंत्री  कुंदन परिहार के नेतृत्व में समन्वय टोलियों का गठन भी किया गया है।
प्रदेश मीडिया प्रभारी  मनवीर चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार को प्रातः 11 बजे होने वाली इस एक दिवसीय कार्यशाला में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश सह प्रभारी  रेखा वर्मा के साथ प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद  महेंद्र भट्ट एवं प्रदेश महामंत्री संगठन  अजेय कुमार का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, सह प्रभारी समेत कार्यक्रम से संबंधित टोली के सदस्य भी शिरकत करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष द्वारा जनजागरण अभियान के समन्वय की जिम्मेदारी प्रदेश स्तर पर  कुन्दन परिहार के नेतृत्व में  महेन्द्र सिंह नेगी प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा,  भुवन विक्रम डबराल दायित्वधारी,  देशराज कर्णवाल दायित्वधारी एवं  उमेश त्रिपाठी प्रदेश सह-संयोजक, सहकारिता प्रकोष्ठ को दी गई है।
इस जनजागरण अभियान को लेकर प्रदेश अध्यक्ष  भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में VB-G RAM G यानि विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन विधेयक 2025 संसद में पारित हुआ है। यह विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है, जो मनरेगा की जगह लेगा और ग्रामीण विकास को गति देगा, भ्रष्टाचार पर रोक लगायेगा । साथ ही यह कानून आजीविका और परिसंपत्ति निर्माण के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगा। ये नवाचार, प्रधानमंत्री की किसानों एवं श्रमिकों के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता को साबित करता है। जिसका उद्देश्य है, ऐसे सुधारों से विकसित भारत 2047 के विजन से ग्रामीण भारत का व्यापक योगदान सुनिश्चित करना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button