उत्तराखण्डदेहरादून

मसूरी में कैंपटी फॉल के पास कार गहरी खाई में गिरी , यूपी के युवक की मौत,हादसे के कारणों की जांच जारी 

खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया शव,
पुलिस की जांच जारी, शामली जनपद के कांधला का रहने वाला था मृतक
देहरादून। पर्यटन नगरी मसूरी के पास कैंपटी फॉल क्षेत्र में रविवार सुबह  कांडीखाल में एक कार (यूके 07 एफपी 0359) अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे कार सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे में जान गंवाने वाले युवक का नाम विजय कुमार (पुत्र प्रदीप कुमार ) बताया गया है।वह कस्बा कांधला  जनपद शामली (उत्तर प्रदेश) का निवासी था।
जानकारी के अनुसार, विजय अपने दोस्तों के साथ कैंपटी फॉल घूमने आया था। देर रात उसके दोस्त होटल में रुक गए, जबकि विजय अपनी कार में ही था। सुबह जब दोस्तों ने होटल के बाहर कार नहीं देखी और फोन करने पर भी संपर्क नहीं हो पाया, तो उन्होंने मसूरी पुलिस को सूचना दी।
इसी दौरान कांडीखाल क्षेत्र में एक स्थानीय व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी कि सड़क से नीचे खाई में एक कार गिरी हुई है और उसमें एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा है।पुलिस मौके पर पहुंची तो मृतक वही युवक निकला, जो रात से लापता था।
मसूरी पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को खाई से बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस के माध्यम से मसूरी उप जिला चिकित्सालय भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया । हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई पुलिस मृतक के साथ आए दोस्तों से भी पूछताछ कर रही है।
मसूरी पुलिस इंचार्ज योगेंद्र गुसाईं ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है. पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
वहीं दूसरी ओर स्थानीय लोगों ने बताया कि कैंपटी फॉल से कांडीखाल जाने वाली सड़क पर कई स्थानों पर पैराफिट और क्रैश बैरियर नहीं है। जिस कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं। लोगों ने शासन-प्रशासन से सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button