उत्तराखण्डक्राइमदेहरादून

देहरादून में दिनदहाड़े एक और मर्डर से सनसनी-राजपुर रोड स्थित सिल्वर सिटी मॉल के  पास  45 वर्षीय व्यक्ति को गोली से उड़ाया,   जनपद में 16 दिन के अंदर 5 हत्याओं से लोगों में दहशत का माहौल 

पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में जुटी , फॉरेंसिक की टीम ने भी मौके पर पहुंच कर की जांच पड़ताल, हत्यारोपियों  की तलाश 
देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में
में अपराधों का सिलसिला रुक नहीं पा रहा है। एक के बाद एक हो रही हत्याओं ने लोगों में खौफ का माहौल पैदा कर दिया है।
राजधानी में अब शुक्रवार की सुबह राजपुर रोड सिल्वर सिटी कंपलेक्स में जिम से बाहर निकलते समय एक व्यक्ति के सिर पर गोली मार दी गई। व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान विक्रम शर्मा के रूप में हुई है, जो प्रॉपर्टी और खनन के  काम से जुड़ा हुआ था।  हत्यारोपी गोली मारकर  फरार हो गये।
थाना राजपुर पुलिस ने गोली मारे जाने की पुष्टि की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस की ओर से बताया गया है कि मृतक व्यक्ति हिस्ट्रीशीटर था और मूल रूप से झारखंड का रहने वाला था। फिलहाल वो देहरादून में रह रहा था।
मिली जानकारी के अनुसार विक्रम शर्मा (45 वर्ष) नाम का ये व्यक्ति राजपुर रोड  स्थित सिल्वर सिटी मॉल के जिम से बाहर आ रहा था, जब उसको गोली मारी गई। उसको फौरन अस्पताल लेकर जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची  और मामले की जांच की ।
जब विक्रम शर्मा निवासी सहस्त्रधारा रोड जिम में फिटनेस करके बाहर निकल रहा था।इसी दौरान दो हमलावर पैदल चलकर विक्रम के पास पहुंचे और ताबड़तोड़ गोलियां चला दी और वहां से फरार हो गए। उनका तीसरा साथी बाइक पर उनका इंतजार कर रहा था।काम होते ही बाकी दोनों भी बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, फॉरेंसिक टीम और एसटीएफ मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई।
सूचना मिलते ही आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप, एसएसपी अजय सिंह समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस फिलहाल सीसीटीवी फुटेज के सहारे जांच आगे बढ़ा रही है हमलावरों की पहचान के प्रयास हो रहे हैं। पुलिस आपसी रंजिश या विवाद की आशंका भी जता रही है।
सुबह 10.15 की घटना है। हमलावर दो से तीन लोग हैं। जिम से बाहर आते वक्त विक्रम पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गईं। मौके से उनको अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने विक्रम को मृत घोषित कर दिया। सीसीटीवी फुटेज की जांच हो रही है।
वहीं देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि मृतक हिस्ट्रीशीटर है और उसे पर 50 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। गैंगवार की आशंका भी है। हर एंगल से जांच की जा रही है।
झारखंड पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है।
एसएसपी ने ये जानकारी भी दी है कि, मृतक विक्रम शर्मा के पास से एक पिस्टल भी बरामद हुई है। वो अपने साथ पिस्टल लेकर ही जिम से बाहर आ रहा था, लेकिन हमलावरों के सामने उसे पिस्टल निकालने का मौका नहीं मिल सका।
बताया जा रहा है कि विक्रम शर्मा मूल रूप से झारखंड के जमदेशपुर का रहने वाला था।वो उत्तराखंड में प्रॉपर्टी डीलिंग और खनन के व्यापार से जुड़ा हुआ था।
दो दिन पहले हुई थी गैस एजेंसी मालिक की हत्या
दो दिन पहले ही गैस एजेंसी संचालक अर्जुन शर्मा की तिब्बती मार्केट के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।हालांकि, पुलिस मुठभेड़ के बाद गोली मारने वाले दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया था।पूछताछ में खुलासा हुआ कि अर्जुन की मां ने ही अपने सहयोगियों के साथ 12 लाख रुपए में अर्जुन की हत्या की साजिश रची थी। पुलिस ने बीते दिवस गुरुवार की देर शाम तीनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया।
देहरादून जिले में 16 दिन के अंदर 4 हत्याएं 
राजधानी के राजपुर रोड सिल्वर सिटी मॉल के पास 13 फरवरी की सुबह 45 वर्षीय कारोबारी विक्रम शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई।देहरादून जिले में 16 दिन के अंदर यह पांचवा हत्याकांड है।इनमें तीन हत्याएं महिलाओं की हुई हैं। 11 फरवरी की सुबह तिब्बती मार्केट में 40 साल के कारोबारी अर्जुन शर्मा की गोली मारकर हत्या की गई।
वहीं 29 जनवरी को विकासनगर इलाके में छात्रा की हत्या हुई थी।इसके बाद 31 जनवरी को ऋषिकेश में महिला की गोली मारकर हत्या की गई थी। फिर 2 फरवरी को देहरादन के मच्छी बाजार में गुंजन नाम की युवती की हत्या कर दी गई थी। इन घटनाओं ने राजधानी देहरादून में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को खुली चुनौती दी है।
कब- कब हुई हत्याएं 
29 जनवरी को विकासनगर में 18 साल की छात्रा की हत्या
31 जनवरी को ऋषिकेश में महिला की गोली मारकर हत्या
02 फरवरी को देहरादून में युवती की गला रेतकर हत्या
11 फरवरी को देहरादून में 40 साल के व्यक्ति की गोली मारकर हत्या
13 फरवरी की सुबह देहरादून में जिम से निकल रहे  व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button