उत्तरप्रदेशदेहरादूनराजनीति

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा – अपराधियों के खिलाफ प्रदेश में जारी है जीरो टॉलरेंस की पॉलिसी

कहा – कानून व्यवस्था का सवाल उठाकर कांग्रेस कर रही डेमोग्राफी से ध्यान भटकाने की कोशिश,
प्रस्तावित एजुकेशन सिटी को लेकर कांग्रेस का विरोध दुर्भाग्यपूर्ण
देहरादून। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश मे चल रहे अवैध अतिक्रमण और डेमोग्राफी चेंज के खिलाफ कार्यवाही से ध्यान हटाने की कोशिश कर रही है और कानून व्यवस्था को मुद्दा बनाने की कोशिश कर रही है। सरकार ऐसे किसी भी मंसूबे  को कामयाब नही होने देगी।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के सख़्त कार्यवाहियों से डेमोग्राफ़ी बदलने वालों के मंसूबों पर फिर पानी फिर गया है। सख़्त धर्मांतरण क़ानून अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध चलाए गए अभियान से देवभूमि की छवि ख़राब करने वालों को रोका गया तथा कांग्रेस का इरादा तो मुस्लिम यूनिवर्सिटी बनाने का था, लेकिन मुख्यमंत्री धामी के सख्त रूख के चलते डेमोग्राफी बदलाव को रोकने के प्रयासों का प्रभाव धरारतल पर दिखने लगा है। जिसे कांग्रेस पचा नही पा रही है।उन्होंने कहा कि राज्य की संस्कॄति के सरंक्षण और डेमोग्राफी की हिफाजत के लिए सरकार के द्वारा उठाये जा रहे कदम कांग्रेस को रास नही आ रहे है। इसी कारण कांग्रेस लगातार मुद्दे बदल रही है। धामी सरकार आम जन की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और किसी भी हाल मे राज्य वासियों के हितों से खिलवाड नही होने देगी।
भट्ट ने कहा कि डाकपत्थर में प्रस्तावित एजुकेशन सिटी को लेकर कांग्रेस का विरोध दुर्भाग्यपूर्ण है।
महेंद्र भट्ट ने कहा कि डाकपत्थर में जिस जमीन पर उत्तराखंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड एजुकेशन सिटी विकसित करने जा रहा है, उसे लेकर कांग्रेस को परेशानी है। एजुकेशन सिटी के बावजूद वहां भविष्य की जल विद्युत  परियोजनाओं से जुड़े कामों के लिए पर्याप्त जमीन उपलब्ध है। इस जमीन को धामी सरकार ने एक अभियान चला कर  खाली कराया है। कांग्रेस को न जल विद्युत परियोजनाओं की चिंता है, न ही राज्य के नौनिहालों के भविष्य की।
उन्होंने कहा कि एजुकेशन सिटी बनने से उत्तराखंड देश में शिक्षा का हब बनेगा। न सिर्फ डाकपत्थर क्षेत्र का विकास होगा, बल्कि पूरे उत्तराखंड को एजुकेशन हब के रूप में पहचान मिलेगी। भाजपा सरकार देश को आगे बढ़ाने को शिक्षित युवा तैयार कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button