उत्तराखण्डदेहरादून

देहरादून  एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने किया पदभार ग्रहण,  कहा – कानून से खिलवाड़ करने वालों पर बरतेगे जीरो टॉलरेंस, बताई प्राथमिकताएं

जिले में महिला सुरक्षा, कानून व्यवस्था और यातायात सुधार के लिए ठोस प्रयास करना  पहली प्राथमिकता बताई

देहरादून। जनपद के नए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने शनिवार को कार्यभार संभाल लिया।  उन्होंने कहा कि जिले में महिला सुरक्षा, कानून व्यवस्था और यातायात सुधार के लिए ठोस प्रयास करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी
कार्यभार संभालने के फौरन बाद मीडिया से रूबरू होते हुए एसएसपी ने साफ कर दिया कि उनकी प्राथमिकता केवल अपराध नियंत्रण ही नहीं, बल्कि आम जनमानस में सुरक्षा का भाव पैदा करना भी है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी और संवेदनशील बनाया जाएगा।शहर की बढ़ती ट्रैफिक समस्या से निजात दिलाने के लिए ठोस धरातलीय प्रयास किए जाएंगे।सांप्रदायिक सौहार्द या धार्मिक सामंजस्य बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाई जाएगी। एसएसपी ने चेतावनी दी कि माहौल खराब करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई होगी। फील्ड में तैनात पुलिसकर्मियों के मनोबल को बढ़ाने और उनकी कार्यक्षमता में सुधार के लिए विशेष ध्यान दिया जाएगा। कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ कर अपराधियों में खौफ पैदा करना प्राथमिकता रहेगी।देहरादून पुलिस का प्रयास होगा कि जनता खुद को सुरक्षित महसूस करे। हम तकनीकी और व्यवहारिक दोनों मोर्चों पर पुलिसिंग को बेहतर बनाएंगे। अराजक तत्वों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button